I.N.D.I.A. की बैठक में सोनिया, राहुल, ममता-अखिलेश मौजूद:उद्धव ऑनलाइन जुड़ेंगे, TVK को नहीं बुलाया; कांग्रेस का दावा- 23 विपक्षी दल शामिल
9 hours ago
दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक चल रही है। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, TMC चीफ ममता बनर्जी, सांसद अभिषेक बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला समेत कई नेता पहुंचे हैं। वहीं, दिल्ली की अकबर रोड पर कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। इनमें राहुल गांधी की तस्वीर और कांग्रेस के खिलाफ बयान लिखे थे। NCP-SCP चीफ शरद पवार की तस्वीर वाले पोस्टर पर लिखा था कि राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी (स्थितरता) की कमी है। हालांकि पोस्टर किसने लगाए, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल, 2 साल के अंतराल के बाद I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक हो रही है। कांग्रेस का रविवार को दावा किया कि इसमें 23 विपक्षी दल शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के लिए ममता बनर्जी एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच गई थीं। उन्होंने रविवार शाम AAP संयोजत अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी। दिल्ली में कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर 3 साल में I.N.D.I.A से 3 बड़ी पार्टियां अलग हुईं I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Click here to Read more

.png)