Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL- चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा:सैमसन, गायकवाड और उर्विल आउट, तीनों विकेट सिराज ने लिए, गुजरात ने 230 रन का टारगेट दिया

    3 weeks ago

    1

    0

    IPL में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 230 रन का टारगेट दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 3 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर हैं। ऋतुराज गायकवाड 16 और संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हुए। गुजरात के लिए तीन बल्लोबाजों ने अर्धशतक लगाए गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 53 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। कप्तान शुभमन गिल ने भी 37 गेंदों में 64 रन बनाए और दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की। आखिरी ओवरों में जोस बटलर ने 27 गेंदों में नाबाद 57 रन ठोके। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 3 गेंदों में 7 रन बनाए। चेन्नई की ओर से मुकेश कुमार, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज को 1-1 विकेट मिला। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज। चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह।
    Click here to Read more
    Prev Article
    GT vs CSK LIVE cricket score: GT in command, CSK looking straight at elimination
    Next Article
    Shastra VC launches $100 million fund to back deeptech, AI startups

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment