IPL जीत के बाद विराट कोहली वृंदावन पहुंचे:अनुष्का के साथ प्रेमानंद के दर्शन किए, नंगे पैर चलकर आश्रम पहुंचे
4 days ago
क्रिकेटर विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। दोनों अपनी कार से केली कुंज आश्रम के अंदर तक नंगे पैर गए। संत प्रेमानंद के दर्शन किए। उनका आशीर्वाद लिया। कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2 दिन पहले (31 मई) लगातार दूसरा IPL खिताब जीता था। कोहली-अनुष्का वृंदावन में करीब 2 घंटे तक रहे। उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिनमें दोनों प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद आश्रम से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले, विराट और अनुष्का ने इसी साल 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया वाले दिन संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे। सत्संग सुना था। खबर अपडेट की जा रही है…..
Click here to Read more
- Releted topics:
- India ,
- Top Stories ,
- भारत ,
- World ,
- વિશ્વ ,
- दुनिया ,
- Business ,
- વેપાર

.jpeg)