Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL- मुंबई के टॉप-3 बैटर्स आउट:सौरभ ने रोहित को आउट किया, ग्रीन को 2 विकेट; कोलकाता के खिलाफ स्कोर-34/3

    3 weeks ago

    1

    0

    IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता ने ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई से कप्तान हार्दिक पंड्या वापसी कर रहे हैं। मुंबई ने 5 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 34 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पिच पर हैं। कैमरन ग्रीन ने रायन रिकेल्टन (6 रन) और नमन धीर (शून्य) को पवेलियन भेजा। सौरभ दुबे ने रोहित शर्मा (15 रन) को आउट किया। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में जीतना होगा। टीम 12 मैच में 11 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर हैं। वहीं टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी मुंबई 12 मैच में 8 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर हैं। मैच का पूरा स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI कोलकाता- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे और वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट ऑप्शंस- फिन एलन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी मुंबई- हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस- शार्दूल ठाकुर, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, अल्लाह गजनफर
    Click here to Read more
    Prev Article
    IND Vs SL: ભારતીય ટીમનું શ્રીલંકા પ્રવાસનું શેડ્યૂલ કરવામાં આવ્યું જાહેર
    Next Article
    त्विषा का दूसरा पोस्टमॉर्टम नहीं होगा, कोर्ट ने शव को सुरक्षित रखने के दिए आदेश

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment