जंग के बावजूद ईरानी फुटबॉल टीम को अमेरिकी वीजा मिला:सपोर्ट स्टाफ को अब तक इजाजत नहीं, ईरान बोला- यह भेदभाव
14 hours ago
ईरान और इजराइल के बीच जारी जंग के बावजूद ईरानी फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका का वीजा मिल गया है। हालांकि टीम के कई सपोर्ट स्टाफ और अधिकारियों को अब तक अमेरिकी वीजा नहीं मिला है। इस पर ईरान ने अमेरिका पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, फुटबॉल महासंघ के महासचिव हेदायत मोम्बेनी, उपाध्यक्ष मेहदी मोहम्मद नबी समेत 14 अधिकारी और सहयोगी स्टाफ अभी भी वीजा का इंतजार कर रहे हैं। महासंघ का कहना है कि इससे टीम को बराबरी का मौका नहीं मिल रहा है और वह इस मामले को फीफा के सामने उठाएगा। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि सभी खिलाड़ियों, कोच, ट्रेनर और कुछ सपोर्ट स्टाफ को वीजा जारी कर दिया गया है, लेकिन कुछ आवेदनों को मंजूरी नहीं दी गई। ईरानी टीम फिलहाल तुर्किये के अंताल्या में अभ्यास कर रही है और वहां से मेक्सिको रवाना होगी। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Click here to Read more
