जालंधर का अर्जुन इंडियन क्रिकेट टीम में खेलेगा:पिता छोले-कुलचे बेचते, भज्जी की अकादमी से कोचिंग ली; अंडर-19 टीम में पंजाब के 4 प्लेयर
8 hours ago
जालंधर के युवा क्रिकेटर अर्जुन राजपूत का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। श्रीलंका दौरे पर जाने वाली बीसीसीआई की टीम में उनका नाम शामिल है। कूच बिहार ट्राफी में केरल के खिलाफ 200 रन बनाकर अर्जुन सिलेक्टर की नजर में आए। अर्जुन ने अंडर-14 और अंडर-16 स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। कूच बिहार ट्रॉफी एलीट मुकाबले में पंजाब के लिए खेलते हुए उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 121 रनों की यादगार शतकीय पारी भी खेली थी। पंजाब से 4 प्लेयर का इंडिया की अंडर 19 टीम में सिलेक्शन हुआ है। इनमें सागर विर्क (पटियाला) अर्जुन राजपूत (जालंधर), अनमोलजीत सिंह (लुधियाना) और इशान सूद (रोपड़) शामिल हैं। अर्जुन के टीम में चयन के बाद भास्कर ने उनके घर जाकर उनसे और उनके मा-बाप से भी बातचीत की… अर्जुन के सिलेक्शन के बाद घर की PHOTOS… पढ़िए कहां से ली कोचिंग और कैसे पढ़ाई की… अर्जुन ने 7 साल में खेलना शुरू किया जालंधर के राम नगर निवासी अर्जुन ने 7 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। लेफ्ट हेंडर अर्जुन ने अपनी शुरुआती कोचिंग जालंधर में ही कोच विक्रम सिद्धू से ली है। विक्रम सिद्धू ही वह शख्स हैं जिन्होंने बचपन में अर्जुन की प्रतिभा को पहचाना, उन्हें गाइड किया और उनका पहला बैट तक स्पॉन्सर किया। भज्जी की अकादमी से कोचिंग, स्कॉलरशिप से की पढ़ाई इसके अलावा अर्जुन ने जालंधर की अकादमियों PAP और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन में रहकर स्किल्स को निखारा। PAP जालंधर हरभजन सिंह (भज्जी) पूर्व क्रिकेटर की अकादमी है। अर्जुन का क्रिकेट के प्रति लगाव देखकर जालंधर के प्राइवेट स्कूल ने उनको 100 फीसदी स्कॉलरशिप दी। उनको पढ़ाई के साथ खेल निखारने का मौका दिया। पिता DAV कॉलेज के पास छोले कुलचे की रेहड़ी लगाते अर्जुन के पिता होती राम डीएवी (DAV) कॉलेज के पास छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाते हैं। उन्होंने बताया कि कम इनकम के बावजूद उन्होंने अपने बेटे के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) और जालंधर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अर्जुन के चयन पर उनको बधाई दी। मां बोलीं- बेटे का सपना पूरा हो रहा मां नंदिनी देवी ने भास्कर से बातचीत में बताया कि बेटे का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में नाम आने पर परिवार में खुशी का माहौल है। बेटे का सपना पूरा हो रहा है। वहीं बहन ने कहा कि भाई को रात को ही नाम आने के बारे में पता लग गया था। अब लोगों के फोन आने शुरू हो गए हैं। जानें अर्जुन राजपूत का क्रिकेट सफर सांसद मीत हेयर ने दी बधाई आनरेरी सेक्रेटरी और पंजाब के संगरूर से आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने श्रीलंका सीरीज के लिए भारत की पुरुष अंडर-19 टीम में चयन होने पर पंजाब के युवा क्रिकेटरों को अपनी बधाई दी।गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इंस्टा पोस्ट पर लिखा- आपकी लगन, कड़ी मेहनत और जुनून ने आपको देश का प्रतिनिधित्व करने का यह अवसर दिलाया है। आप सभी को एक सफल दौरे और भारतीय जर्सी में कई यादगार प्रदर्शनों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
Click here to Read more
.png)
