Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Petrol-Diesel News: क्या आप भी पेट्रोल पंप पर करते हैं ये गलती? आपकी एक छोटी चूक पड़ सकती है भारी, NCIB ने बताई टिप्स

    9 hours ago

    1

    0

    Fuel Theft Alert: अगर आप वाहन में पेट्रोल भरवाते समय जल्दबाजी करते हैं, तो यह आदत आपको नुकसान पहुंचा सकती है. पेट्रोल पंप पर छोटी सी लापरवाही, जैसे मीटर की जांच न करना, सही मात्रा पर ध्यान न देना या स्टाफ की हरकतों को नजरअंदाज करना कई बार का कारण बन सकता है. इसी को लेकर NCIB (नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) ने लोगों को पेट्रोल भरवाते समय सतर्क रहने की सलाह दी है. NCIB के अनुसार, पेट्रोल रिफिल करवाते समय थोड़ी सी सावधानी आपको ईंधन की चोरी और अन्य धोखाधड़ी से बचा सकती है. इसलिए हर ग्राहक को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. क्यों जरूरी है सतर्क रहना? NCIB ने अपने सोशल मीडिया X पोस्ट में बताया है कि ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले स्टाफ की तनख्वाह बहुत कम होती है. ऐसे में कुछ कर्मचारी ग्राहकों को कम ईंधन देकर या मशीन में हेरफेरी करके गलत तरीके से फायदा कमाने की कोशिश करते हैं. Train Cancelled: यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 14 जून को कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर चेक करें स्टेटस इस तरह की हरकतों से अक्सर ग्राहकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. ऐसे में आपको पेट्रोल भरवाते समय जागरूक रहना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी को रोका जा सके. पेट्रोल पंप पर कभी जल्दबाजी न करे,क्योंकि आपकी थोड़ी-सी लापरवाहीं, बड़ा नुकसान का कारण बन सकती है। pic.twitter.com/rvcv2uP6Mz — NCIB Headquarters (@NCIBHQ) June 10, 2026 पेट्रोल भरवाते समय रखें इन बातों का ध्यान मीटर शून्य (0.00) से शुरू होते हुए जरूर देखें. गाड़ी में सही ईधन (पेट्रोल या डीजल) ही भरवाएं. ईंधन भरने की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखें. भुगतान के बाद रसीद जरूर लें और उसकी जांच करें. मशीन की सील और कैलिब्रेशन पर ध्यान दें. किसी भी तरह की गड़बड़ी दिखे तो तुरंत शिकायत करें. अगर डिलिवरी के दौरान कोई संदेह हो तो तुरंत कर्मचारी से तुरंत सवाल पूछें. कानूनी मदद कहां लें? अगर आपको पेट्रोल पंप पर किसी तरह की धोखाधड़ी का संदेह हो, तो आप NCIB से संपर्क कर सकते हैं. हेल्पलाइन: 97925800000वेबसाइट: www.ncib.in बच्चों के नाम कर दी जमीन तो क्या बाद में वापस ले सकते हैं मां-बाप, क्या कहता है कानून? जानिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    Driving Licence: लाइसेंस रिन्यू कराने के झंझट से मिलेगी राहत, सरकार ला सकती है नया नियम
    Next Article
    8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो सरकारी खजाने पर टूटेगा आफत का पहाड़, NPS-UPS का बोझ बढ़ना तय

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment