जिसका डर था आखिरकार वही हुआ, एयरपोर्ट पर उतर गए कपड़े, भारी पड़ गई AIU से होशियारी!
4 weeks ago
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एक यात्री की चालाकी उस वक्त धरी रह गई, जब कस्टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने उसे ग्रीन चैनल पार करते समय दबोच लिया. सैन फ्रांसिस्को से एयर इंडिया की फ्लाइट AI-4174 से आए भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक ने सोने की तस्करी के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया था कि देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए.तलाशी के दौरान उसकी पतलून की अंदरूनी जेबों और खास डिजाइन वाली बेल्ट से 115 गोल्ड बार बरामद हुईं. इनका कुल वजन 3565 ग्राम बताया गया है. बरामद सोना 24 कैरेट शुद्धता वाला है, जिसे भारत में अवैध तरीके से लाया जा रहा था. कस्टम अधिकारियों ने सोना जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि सोने पर बढ़ी कस्टम ड्यूटी के बाद तस्करी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.
Click here to Read more
