Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन भरा:विजयवर्गीय बोले- हमारे पास एक्स्ट्रा वोट, विकास चाहने वाले बीजेपी कैंडिडेट का साथ देंगे

    5 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट पर नॉमिनेशन के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन विधानसभा पहुंच गई हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य विधायक उनके साथ मौजूद हैं। पटवारी खुद एक-एक विधायकों को रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में लेकर जा रहे हैं। इससे पहले मीनाक्षी नटराजन ने विधानसभा परिसर में लगी गांधी प्रतिमा के सामने नमन किया। उधर, बीजेपी विधायक भी पार्टी मुख्यालय पहुंचने लगे हैं। यहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- हमारे पास एक्स्ट्रा वोट हैं इसलिए हमने अपना उम्मीदवार उतारा। जो लोग विकास चाहते हैं, वो हमारे कैंडिडेट को वोट देंगे। वहीं, पार्टी उम्मीदवार महेश केवट बोले- राष्ट्रीय नेतृत्व ने इतनी महत्वपूर्ण जवाबदारी के लिए मुझे चुना है। मुझे जो जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे शत प्रतिशत निभाऊंगा। बीजेपी के दो उम्मीदवार पहले ही नामांकन कर चुके इससे पहले शनिवार को बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। सीएम हाउस में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी भाजपा विधायकों को 8 जून तक भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Chardham Yatra: પવિત્ર ચારધામ યાત્રામાં સૌથી વધુ 11 લાખ તીર્થયાત્રીઓ પહોંચ્યા
    Next Article
    चांदी ₹15,748 गिरकर ₹2.41 लाख किलो पर आई:ऑलटाइम हाई से ₹1.45 लाख गिर चुकी, सोना आज ₹3,470 टूटा; 10 ग्राम की कीमत ₹1.51 लाख

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment