कॉकरोच पार्टी बोली- हम कीड़े-मकोड़े लेकिन लड़ने में सक्षम:दिल्ली में प्रदर्शन; अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती
14 hours ago
NEET पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- 10-12 साल से इन लोगों (सरकार) ने हमें हिंदू मुसलमान की राजनीति में फंसा कर रखा। क्या हिंदू मुसलमान करने से देश में किसी को भी नौकरियां मिली? उधर पार्टी ने सोशल पोस्ट में लिखा कि सरकार के लिए हम कीड़े मकौड़े हो सकते हैं लेकिन हम जीवित है और अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम हैं। अभिजीत के साथ हजारों प्रदर्शनकारी विरोध में शामिल हैं। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं। कुछ बुजुर्ग भी अपने बच्चों के साथ विरोध करने आए। यह प्रदर्शन CJP फाउंडर अभिजीत दीपके की अगुआई में हो रहा है। अभिजीत शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली लौटे। वे एयरपोर्ट से सीधे प्रदर्शन करने पहुंचे। कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, 4 तस्वीरें… सुबह- 7:45 बजे: अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे सुबह- 10:30 बजे, अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पहुंचे दोपहर-12:00 बजे, अभिजीत मंच पर खड़े हुए, शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी दोपहर- 12:30 बजे, CJP का दावा- हजारों प्रदर्शनकारी शामिल जमीन पर उतर रही कॉकरोच पार्टी; कौन-कौन साथ, आगे का रोडमैप, सरकार कैसे निपटेगी; 9 सवालों में पूरी कहानी कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Click here to Read more
