Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    काला-हिरण फिल्म के सपोर्ट में आईं सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड:प्रोड्यूसर को कहा- फिल्म बनाने का पूरा हक है, सिर्फ दोषी लोग ही धमकी देते हैं

    1 day ago

    1

    0

    फिल्म 'काला हिरण' को लेकर जारी विवाद के बीच सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को सपोर्ट किया है। सलमान खान की तरफ से लीगल नोटिस भेजे जाने के बाद अमित जानी ने दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस मामले में सोमी अली ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अमित जानी को किसी भी विषय पर फिल्म बनाने का पूरा अधिकार है और केवल दोषी लोग ही छिपते और दूसरों को धमकी देते हैं। वहीं, इससे पहले अमित जानी ने एक वीडियो जारी कर सलमान के नोटिस को फाड़ दिया है। सोमी अली बोलीं- फिल्म बनाने का पूरा हक है अमित जानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसके नीचे कमेंट करते हुए लिखा, "आपको किसी भी सब्जेक्ट पर फिल्म बनाने का पूरा हक है। सिर्फ दोषी लोग छिपते हैं और धमकी देते हैं।" बता दें कि सलमान खान के कानूनी प्रतिनिधियों ने फिल्म 'काला हिरण' के मेकर्स को एक लीगल नोटिस भेजा था। इस नोटिस में आरोप लगाया गया था कि यह फिल्म सलमान खान के व्यक्तित्व अधिकारों (पर्सनालिटी राइट्स) का गंभीर उल्लंघन करती है। अमित जानी ने फाड़ दिया था लीगल नोटिस अमित जानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने कहा, हर कोई मुझसे पूछ रहा है, मीडिया, दोस्त, कि सलमान खान के नोटिस पर आपको क्या कहना है? इस नोटिस पर मैं क्या कहूं? पिछले 36 घंटों से उनकी डोंगरी, धारावी, जोगेश्वरी के मुस्लिम लड़कों की फैन फॉलोइंग, उनके टूलकिट ने मुझे जान से मारने, मुंबई आने और सिर कलम करने के हजारों मैसेज भेजे हैं और उनके टूलकिट के जरिए एक मैसेज, चाहे वह असली हो या नकली, मुझे नहीं पता, डी-कंपनी के नाम से भेजा गया है। डी-कंपनी छोड़ेगी नहीं। जानी ने आगे कहा कि तो मैं किसका जवाब दूं? क्या मैं सलमान खान की टूलकिट द्वारा हजारों गालियां दिलवाई गईं और धमकियां दिलवाई गईं, उनका जवाब दूं? क्या मैं इस नोटिस का जवाब दूं? इसके बाद जानी नोटिस फाड़ते हुए बोले कि यही आपके नोटिस का जवाब है। उन्होंने आगे कहा, अब रहीं आपकी धमकियां। आपकी जो धमकी देने वाली टूलकिट है, जो गैंग हैं, आपके जो बदतमीज फैन हैं, और धारावी में पले तथाकथित गुंडे हैं, या आपके वे तथाकथित फैन जो जोगेश्वरी और डोंगरी में रहते हैं, और डी-कंपनी की तरफ से जिस तरह के मैसेज आ रहे हैं कि परिवार को खत्म कर देंगे नोटिस, मैंने आपको आपका जवाब दे दिया है। अब हम डी-कंपनी को देखेंगे। भेजो, जिसे भेजना है। वहीं, इससे पहले ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट में पोस्ट किए वीडियो में अमित जानी ने कहा था कि हमारी पूरी फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। हमारी पूरी फिल्म सलमान खान के नजरिए से नहीं है। 20 जून को टीजर आना है सलमान से जुड़े काला हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म 'काला हिरण' का पोस्टर पिछले शुक्रवार को जारी किया गया था। वहीं कहा गया था कि फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर 20 जून को जारी किया जाएगा। फिल्म में सलमान और गैंगस्टर लॉरेंस के बीच के विवाद को दिखाया जाएगा। हालांकि, यह जानकारी सामने नहीं आई थी कि इसमें कौन लीड रोल में है। वहीं, इसके पोस्टर में जो एक्टर दिखा है, वह जाना-पहचाना नहीं है। 1998 में काला हिरण शिकार मामला सामने आया सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला साल 1998 में सामने आया था, जब वो जोधपुर में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे। सलमान के खिलाफ कुल चार केस दर्ज किए गए थे। इनमें दो चिंकारा शिकार मामले, एक कांकाणी काला हिरण शिकार मामला और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल था। काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समुदाय की शिकायत पर सलमान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। अप्रैल 2006 में चिंकारा शिकार मामलों में सलमान को सजा सुनाई गई। जनवरी 2017 में उन्हें आर्म्स एक्ट मामले में बरी कर दिया गया। वहीं, 5 अप्रैल 2018 को काला हिरण शिकार मामले में उन्हें 5 साल की जेल और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा मिली। इसी मामले में बाकी कलाकारों को बरी कर दिया गया था। बाद में सलमान को जमानत मिल गई। फिलहाल यह मामला राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है। अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 के लिए तय की है। सलमान खान फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bihar MLC Election: Bhojpuri Singer-Actor Pawan Singh Declared As BJP Candidate
    Next Article
    Agrata Sharmma: कैंची धाम पहुंचीं कुमार विश्वास की बेटी अग्रता, गुलाबी सूट में सादगी ने जीता सबका दिल- PHOTOS

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment