Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    खेल मंत्री का ममेरा भाई स्विमिंग पूल में डूबा, मौत:सोनीपत खेल यूनिवर्सिटी में हादसा, क्रिकेट में पीजी डिप्लोमा कर रहा था; पलवल का रहने वाला

    3 weeks ago

    1

    0

    हरियाणा के सोनीपत की राई स्थित हरियाणा खेल यूनिवर्सिटी में गुरुवार रात स्विमिंग पूल में डूबने से छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान निशांत गौतम निवासी पलवल के रूप में हुई। वह यूनिवर्सिटी में क्रिकेट के पीजी डिप्लोमा फाइनल ईयर का छात्र था। हादसे के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। निशांत, खेल मंत्री गौरव गौतम का ममेरा भाई था। खेल मंत्री के मीडिया सलाहकार नितिन शर्मा के मुताबिक, निशांत गौतम दिल्ली का रहने वाला है। निशांत के मामा गांव चिरावटा में हैं और खेल मंत्री गौरव गौतम भी चिरावटा गांव के ही रहने वाले हैं। मगर, खेल मंत्री के परिवार का इसे डायरेक्ट कोई रिश्ता नहीं है। हालांकि, निशांत गौतम की मौत की खबर सुनने के बाद गांव में दुख का महौल है। उधर, घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पूल हाल ही में दोबारा शुरू किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… रात साढ़े आठ बजे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, निशांत गौतम पलवल का रहने वाला था और यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रहता था। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे वह स्विमिंग पूल में उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना यूनिवर्सिटी प्रबंधन तक काफी देर बाद पहुंची, जिसके चलते समय पर बचाव कार्य नहीं हो सका। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित घटना के बाद यूनिवर्सिटी स्टाफ और अन्य छात्रों की मदद से निशांत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही छात्रों और यूनिवर्सिटी स्टाफ में शोक का माहौल बन गया। मंगलवार से ही शुरू हुआ था स्विमिंग पूल सूत्रों के मुताबिक, यूनिवर्सिटी का स्विमिंग पूल मंगलवार से ही दोबारा शुरू किया गया था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि पूल संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का कितना पालन किया गया। यह भी जांच का विषय बना हुआ है कि हादसे के समय पूल पर लाइफगार्ड मौजूद था या नहीं। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और कहीं सुरक्षा में लापरवाही तो नहीं बरती गई। पुलिस पूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ की मौजूदगी और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    હીટવેવની અસર- 35 શહેરોમાં રાતનું તાપમાન 30°C:રાજસ્થાનના હનુમાનગઢમાં સૌથી વધુ 33.7°C; યુપીનું બાંદા સતત 5મા દિવસે સૌથી ગરમ
    Next Article
    NEET परीक्षा में तय होगी Age और Attempt लिमिट! जानें कितनी बार और किस उम्र तक मिलेगा मौका

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment