Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    खान सर को थाने लाई पुलिस, फायरिंग मामले में पूछताछ:गोली चलाने वाले दोनों गार्ड्स गिरफ्तार; ज्ञान बिंदु ग्रुप बोला- खुद गोली चलवाकर हमें फंसाया

    2 days ago

    1

    0

    पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर 2 मई की रात हुए फायरिंग मामले में नया वीडियो सामने आया है। ये वीडियो ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से जारी किया गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि विवाद के दौरान फायरिंग खान सर के गार्ड ने की थी। ज्ञान बिंदु टीम के आदर्श कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो जारी करते हुए कहा कि पूरी घटना पहले से प्लान की गई थी। फायरिंग खान सर के कहने पर की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि वीडियो में रौशन आनंद कहीं नजर नहीं आ रहे, फिर उनकी गिरफ्तारी क्यों हुई। साथ ही खान सर की गिरफ्तारी की मांग भी की। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची और पूछताछ के लिए दो गार्डों को हिरासत में लिया है। इसके बाद खान सर के दो बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, खान सर से कदमकुआं थाने में पूछताछ की जा रही है। 2 मई की रात हमले के दौरान फायरिंग का आरोप 2 मई की रात करीब 10 बजे पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ था। आरोप है कि कुछ लोगों ने कोचिंग सेंटर के गार्ड की पिटाई की, परिसर में पत्थरबाजी की और खान सर के पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। घटना की सूचना मिलने पर खान सर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शुरुआत में दावा किया था कि हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की है। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने फायरिंग वाले बयान से दूरी बना ली। इसके बाद खान सर की ओर से ज्ञान बिंदु कोचिंग पर हमला कराने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने आरोप लगाया था कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है और इस घटना में उनकी कोई भूमिका नहीं है। अब नए वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वीडियो में गार्ड के साथ मारपीट करते दिखे थे लोग बुधवार को हमला के सीसीटीवी फुटेज भी आया। वीडियो में कुछ लोग कोचिंग के गार्ड के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ईंट-पत्थर चलाए गए और कोचिंग के पोस्टर भी फाड़ दिए गए थे। ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत 3 को जेल भेजा पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद और उनके दो सहयोगियों अभिषेक व गौरव को गिरफ्तार किया। बुधवार शाम तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा, "पुलिस ने साफ किया है कि गोली चलने की बात नहीं है। पूरी तरह हमें और ज्ञान बिंदु को बर्बाद करने की साजिश है। घटना की जानकारी मुझे नहीं थी। मैं किडनी का मरीज हूं और पिछले साल मेरा ऑपरेशन भी हुआ था।" मुझे फंसाया जा रहा है, मुझे कोर्ट पर भरोसा है जेल भेजे जाने के बाद रौशन आनंद ने कहा कि गोली चलने के आरोप को प्रमुखता देकर उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनकी संस्था को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। रौशन आनंद ने कहा, "जब कोई आगे बढ़ता है तो उसे दबाने की कोशिश की जाती है। हम मेहनत के दम पर आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हमें रोकने की कोशिश हो रही है।" उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है, लेकिन उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। रौशन आनंद ने कहा, "भारत का राष्ट्रीय वाक्य 'सत्यमेव जयते' है। सत्य की ही जीत होती है। हमें विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा और हम सच के साथ बाहर आएंगे।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में उनकी संस्था के छात्रों का अच्छा प्रदर्शन होने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया। रौशन आनंद ने कहा, "यह पूरी तरह सोची-समझी साजिश है। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। अब देखना है कि हमें न्याय मिलता है या नहीं।" खान सर और रौशन आनंद विवाद पर पप्पू यादव की अपील खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग विवाद पर सांसद पप्पू यादव ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र को विवाद का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए। पप्पू यादव ने कहा, "खान सर और रौशन आनंद, दोनों बिहार की पहचान हैं। अगर किसी से कोई गलती हुई है तो उसे भूलकर आगे बढ़ना चाहिए।" उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि रौशन आनंद किसी साजिश में शामिल हो सकते हैं। वहीं खान सर से भी विवाद से दूर रहने की अपील की। पप्पू यादव ने लोगों से भी कहा कि दोनों कोचिंग संस्थानों के बीच जाति के नाम पर विवाद न फैलाएं। फायरिंग की बात से पलटे थे खान सर खान सर ने कहा था, हमले में सिक्योरिटी गार्ड का सिर फोड़ दिया गया।। उसे PMCH में भर्ती कराया गया है। खान सर ने पहले 8 से 10 राउंड गोली चलने का दावा किया था। हालांकि, बाद में वे अपने बयान से पलट गए। उन्होंने कहा- ‘माहौल इतना तनावपूर्ण था कि मुझे कुछ समझ नहीं आया।’ खान सर की ओर से दायर FIR में भी गोलीबारी का कोई जिक्र नहीं है। साथ ही पटना पुलिस ने भी फायरिंग से इनकार किया है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें पटना में खान सर की कोचिंग पर हमले का VIDEO:गार्ड से मारपीट-पथराव, पोस्टर फाड़े; ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार पटना में मंगलवार रात खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ। हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग गार्ड को पीटते दिख रहे हैं। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए थे। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    Uttar Pradesh to get 2 more highways, Kanpur, Barabanki among 8 districts to be connected
    Next Article
    कर्नाटक में कांग्रेस को होने वाली है बड़ी परेशानी? मुस्लिम नेताओं ने सत्ता में मांगी बड़ी हिस्सेदारी

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment