Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    लैंडिंग के बाद देखिए कैसे आग का गोला बन गया IAF का विमान-VIDEO

    3 hours from now

    1

    0

    Assam Plane Crash Video: असम के जोरहाट से भारतीय वायुसेना के AN-32 विमान हादसे की बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स का विमान जोरहाट के रौरेआह एयरफोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के बाद अचानक हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि रनवे पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद विमान में जोरदार विस्फोट हुआ और देखते ही देखते पूरा एयरक्राफ्ट आग के गोले में बदल गया. घटना के बाद एयरबेस पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान से ऊंची लपटें और काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है. शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार विमान का पायलट गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है और उसके बचने की उम्मीद बेहद कम बताई जा रही है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. रौरेआह एयरफोर्स स्टेशन पूर्वोत्तर भारत के सबसे अहम सैन्य एयरबेस में गिना जाता है. यह स्टेशन रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है और यहां से पूर्वोत्तर के कई ऑपरेशन संचालित होते हैं. हादसे के तुरंत बाद एयरफोर्स और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. तकनीकी खराबी, लैंडिंग फेलियर या किसी अन्य वजह की जांच की जा रही है. भारतीय वायुसेना की ओर से जल्द आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश:AN-32 विमान में लैंड करते ही आग लगी, दो हिस्सों में टूटा
    Next Article
    असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान AN-32 में हुआ हादसा, दो टुकड़े हो गया प्लेन

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment