Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    एक कटोरी भीगे चने खाने से कितना प्रोटीन मिलता है, जिम वालों के लिए कितनी बेस्ट ये डाइट?

    40 minutes from now

    1

    0

    आमतौर पर जिन लोगों को अपनी स्ट्रेंथ बढ़ानी होती है या जो लोग जिम जा रहे होते हैं, वे अधिकतर महंगे-महंगे प्रोटीन शेक, कैप्सूल और पाउडर के भरोसे रहते हैं. मन में यही लगा रहता है कि जितना महंगा सप्लीमेंट, उतना जल्दी रिजल्ट. ऐसे में कई लोगों को यह पता नहीं होता कि प्रोटीन के लिए जिस चीज पर वे इतने पैसे खर्च कर रहे हैं, उसका एक बड़ा हिस्सा वे सिर्फ एक छोटी सी आदत अपनाकर भी हासिल कर सकते हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ऐसे लोगों को हर रोज एक कटोरा चना खाना चाहिए. यह कोई पुरानी दादी-नानी की बात नहीं है या फिर यूं ही नहीं कही जाती, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी मौजूद हैं. अगर आप भी अपनी ताकत बढ़ाना चाहते हैं या मसल्स बनाना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. आइए आपको बताते हैं कि चने से कितना प्रोटीन मिलता है और इसे खाने के क्या-क्या फायदे हैं. यह भी पढ़ेंः Nipah Outbreak in Kerala: केरल में निपाह वायरस की दस्तक, जानें यह कैसे फैलता है और कितना खतरनाक? एक कटोरी चने में कितना प्रोटीन होता है एक्सपर्ट्स बताते हैं कि चना प्रोटीन का सबसे बेहतरीन स्रोत माना जाता है. साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन आसानी से पच भी जाता है. वहीं जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं, वे चने को गुड़ के साथ भी खा सकते हैं. बता दें कि 100 ग्राम भीगे हुए चने में करीब 15 से 17 ग्राम प्रोटीन होता है. अगर आप एक अच्छी कटोरी भरकर चने खाते हैं यानी करीब 150 से 200 ग्राम तो आपको एक बार में ही 20 से 25 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है.यह उतना ही प्रोटीन है जितना कई महंगे प्रोटीन शेक में होता है. कई लोग वेट गेन करने, मसल्स को बेहतर बनाने और अपनी शारीरिक ताकत बढ़ाने के लिए चना, गुड़ और दूध का सेवन करते हैं. इसका एक कारण यह भी है कि इनमें कैल्शियम अच्छी मात्रा में मौजूद होता है. लेकिन चने की खासियत सिर्फ प्रोटीन की मात्रा नहीं है, एक्सपर्ट्स कहते हैं कि चने का प्रोटीन आसानी से पच जाता है यानी शरीर इसे जल्दी और अच्छे से सोख लेता है. यही वजह है कि जिम जाने वालों के लिए यह सबसे बेस्ट और सस्ती डाइट मानी जाती है. इसके अलावा चने का एक और फायदा यह बताया जाता है कि यह शरीर में जमा अतिरिक्त पानी को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे शरीर टाइट और फिट दिखता है. कैल्शियम के साथ-साथ चने में आयरन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. वहीं जब चने को गुड़ के साथ खाया जाता है तो चने में मौजूद आयरन की absorption और भी ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे शरीर को इसका बेहतर लाभ मिलता है. सिर्फ जिम वाले नहीं, हर किसी के लिए फायदेमंद है चना चने के फायदे सिर्फ जिम जाने वालों तक सीमित नहीं हैं. जिन लोगों को अस्थमा की परेशानी है उनके लिए भी भीगे चने बहुत फायदेमंद होते हैं क्योंकि यह फेफड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. कैल्शियम और आयरन दोनों एक साथ मिलने की वजह से यह खून की कमी यानी एनीमिया में भी काम आता है. यह भी पढ़ेंः Daily Walking Distance: एक दिन में कितने किलोमीटर चलना होता है ठीक, इससे ज्यादा चले तो कितना खतरा?
    Click here to Read more
    Prev Article
    Oppo Reno 16 Pro Global Variant Surfaces on Geekbench; Here's Leaked Specifications and Features
    Next Article
    स्पोर्ट्स अपडेट:सिंधु ऑस्ट्रेलियन ओपन का सेमीफाइनल हारीं फुटबॉल वर्ल्ड कप खेलने गई इंग्लिश टीम का सामान चोरी, दो लोग हिरासत में

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment