Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    LIC का बड़ा धमाका! चौथी तिमाही में 23% उछला मुनाफा, डिविडेंड का भी दिया तोहफा

    3 weeks ago

    1

    0

    LIC Q4 Results: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी LIC ने अपने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4) में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 23,467 करोड़ रुपए पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ये 19,039 करोड़ रुपए था. डिविडेंड किया घोषितकंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 10 रुपए फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 10 रुपए के अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. बोनस शेयर जारी होने से पहले ये राशि प्रति शेयर 20 रुपए के बराबर होगी. डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 25 जून तय की गई है. वहीं, 1:1 बोनस शेयर इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 29 मई होगी और बोनस शेयर 1 जून 2026 तक निवेशकों के खाते में आने की उम्मीद है. ये भी पढ़ें: Royal Pop: 40 हजार की घड़ी, जिसे हाथ पर नहीं पहन सकते, उसको खरीदने को बेताब हुए लोग, क्यों है खास? LIC की शुद्ध आयइन रिजल्ट्स में एलआईसी की कुल शुद्ध प्रीमियम आय चौथी तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपये हो गई. पिछले साल इसी अवधि में ये 1.48 लाख करोड़ रुपए थी. कंपनी को ये बढ़त रिन्यूअल और सिंगल प्रीमियम दोनों सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ से मिली. जनवरी-मार्च तिमाही में पिछले साल का प्रीमियम 17 प्रतिशत बढ़कर 13,009 करोड़ रुपए पहुंच गया. वहीं, रिन्यूअल प्रीमियम आय भी बढ़कर 82,233 करोड़ रुपए हो गई. कंपनी के बढ़े हैं खर्च भीनिवेश से होने वाली एलआईसी की आय में भी मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. चौथी तिमाही में निवेश आय 1.09 लाख करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल 93,443 करोड़ रुपए थी. हालांकि, इस दौरान कंपनी के खर्च भी बढ़े. कर्मचारियों के वेतन और अन्य परिचालन खर्च में इजाफा हुआ. इसके बावजूद कंपनी का सॉल्वेंसी रेशियो बढ़कर 2.35 पहुंच गया, जो मजबूत वित्तीय स्थिति को दिखाता है. पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में एलआईसी का कुल मुनाफा 19 प्रतिशत बढ़कर 57,453 करोड़ रुपए हो गया. वहीं, पूरे साल की प्रीमियम आय 10 प्रतिशत बढ़कर 5.38 लाख करोड़ रुपए रही. ये भी पढ़ें: Dollar vs Yuan: अमेरिकी डॉलर को पछाड़ रही चीन की करेंसी, 3 साल के टॉप पर पहुंचा 'युआन'
    Click here to Read more
    Prev Article
    Petrol-Diesel Price: कभी भी बढ़ सकते हैं पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें दिल्ली से हैदराबाद तक के रेट्स यहां
    Next Article
    Royal Pop: 40 हजार की घड़ी, जिसे हाथ पर नहीं पहन सकते, उसको खरीदने को बेताब हुए लोग, क्यों है खास?

    Related व्यापार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment