Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Petrol-Diesel Price: कभी भी बढ़ सकते हैं पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें दिल्ली से हैदराबाद तक के रेट्स यहां

    3 weeks ago

    1

    0

    Petrol-Diesel Price: आज 22 मई, दिन शुक्रवार को पूरे भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता नजर आ रही है. हालांकि, अभी फ्यूल रेट और कितना बढ़ेगा इसपर कुछ कह नहीं सकते हैं. तेल कंपनियों को हो रहे लगातार घाटे से ये आशंका हो रही है कि पेट्रोल- डीजल के दाम में फिर से उछाल देखा जा सकता है. बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में ही पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद से कीमतें अपने नए रिकॉर्ड पर बनी हुई हैं. फिलहाल आज आपके शङर में ये किस दाम पर बिक रहे हैं, ये आप यहां से जान सकते हैं. यहां शहर अनुसार पेट्रोल- डीजल के दाम की पूरी लिस्ट दी गई है. पेट्रोल- डीजल रेट टुडे, लिस्ट- शहर का नाम पेट्रोल के दाम डीजल का भाव नई दिल्ली ₹98.64 ₹91.58 मुंबई ₹111.88 ₹99.95 कोलकाता ₹107.12 ₹94.08 चेन्नई ₹107.59 ₹96.07 नोएडा ₹98.49 ₹91.81 लखनऊ ₹98.42 ₹91.61 जयपुर ₹108.81 ₹94.05 बंगलुरू ₹109.70 ₹95.04 हैदराबाद ₹110.02 ₹99.95 तेल कंपनियों को हो रहा कितना नुकसान? भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी को लागत से कम कीमत पर बेचने के कारण काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है. इन्हें रोजाना लगभग 1,380 करोड़ रुपये का कुल नुकसान उठाना पड़ रहा है. हालांकि, हाल ही में कीमतों में की गई 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद शुद्ध रूप से कंपनियों का रोजाना का नुकसान घटकर लगभग 750 रुपये करोड़ रह गया है. इतना ही नहीं, एलपीजी के आंकड़े पर नजर डालें तो रसोई गैस पर भी कंपनियां बड़ा घाटा सह रही हैं. HPCL के अनुसार, वर्तमान में प्रति 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर कंपनियों को 670 रुपये का नुकसान हो रहा है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोनाल्डो ने दो गोल कर अल नास्र को बनाया चैंपियन:दमैक को 4-1 से हराकर सऊदी प्रो फुटबॉल लीग का खिताब जीता
    Next Article
    LIC का बड़ा धमाका! चौथी तिमाही में 23% उछला मुनाफा, डिविडेंड का भी दिया तोहफा

    Related व्यापार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment