Royal Pop: 40 हजार की घड़ी, जिसे हाथ पर नहीं पहन सकते, उसको खरीदने को बेताब हुए लोग, क्यों है खास?
3 weeks ago
Royal Pop Pocket Watch: लग्जरी के घड़ियों के शौकीन कई लोग होते हैं, जो नया कलेक्शन लॉन्च होते ही बाजार में नजर आते हैं. ऐसे ही हाल ही में दो लग्जरी वॉच ब्रैंड्स स्वैच और ऑडेमर्स पिगुएट ने साथ में मिलकर कोलैबोरेट किया है. लोगों को उम्मीद थी कि इस कोलैबरेशन से उनके कलेक्शन में कुछ नया और बेहद ही खास जुड़ने वाला है. ऐसा ही हुआ ही. जैसे ही इन कोलैब के अंतर्गत नया कलेक्शन लॉन्च हुआ बाजार में देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. 'रॉयल पॉप' हुई लॉन्चस्वैच और ऑडेमर्स पिगुएट ने मिलकर कोलैबरेट किया और इसके तहत रॉयल पॉप (Royal Pop) नाम से नई पॉकेट वॉच कलेक्शन को लॉन्च किया है. 16 मई 2026 को लॉन्च हुई इस सीरीज में 8 कलरफुल पॉकेट वॉच शामिल हैं, जिनकी कीमत 400 से 420 डॉलर रखी गई है (भारतीय रुपया के हिसाब से 40 हजार रुपये). इन घड़ियों के लॉन्च के बाद दुनियाभर के बाजारों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी. कई जगहों पर पुलिस बुलानी पड़ी और सुरक्षा कारणों से 30 से ज्यादा स्टोर्स बंद करने पड़े. ये भी पढ़ें: Dollar vs Yuan: अमेरिकी डॉलर को पछाड़ रही चीन की करेंसी, 3 साल के टॉप पर पहुंचा 'युआन' लॉन्च ईवेंट हुए रद्दइतना ही नहीं भारत में मुंबई, दिल्ली और दुबई के लॉन्च ईवेंट तक रद् करना पड़े. जबकि बेंगलुरु में लंबी लाइनें देखने को मिलीं. ये कोलैबोरेशन इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि ऑडेमार्स पिगुए दुनिया के सबसे महंगे और प्रतिष्ठित वॉच ब्रांड्स में गिना जाता है. आमतौर पर इसकी घड़ियों की शुरुआती कीमत करीब 20,000 डॉलर होती है. ऐसे में कम कीमत वाली स्वैच के साथ साझेदारी ने वॉच प्रेमियों को हैरान कर दिया. GenZ में देखने को मिल रहा क्रेजलॉन्च के दौरान बड़ी संख्या में स्टोर्स पर Gen Z ग्राहक नजर आए. ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन युवाओं के बीच इसका कितना क्रेज है. सोशल मीडिया पर इस कलेक्शन की जमकर चर्चा हो रही है. तो वहीं रीसेल मार्केट में इन्हें हजारों डॉलर में बेचने की कोशिशें भी शुरू हो गईं. ये भी पढ़ें: Investment Tips: किन लोगों को शेयरों में निवेश नहीं करना चाहिए? दिग्गज अरबपति ने बताया, गिनाए कारण
Click here to Read more
.png)
