Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    लंदन में 36वीं मंजिल से लगाई छलांग, भारतीय मूल का पूरा परिवार खत्म, मरने वालों में 9 साल का बेटा भी शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    London Tragedy: ब्रिटेन की राजधानी लंदन से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. दक्षिण लंदन की एक ऊंची रिहायशी इमारत से गिरकर भारतीय मूल के एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान 46 वर्षीय अदिति विजय परळकर, उनके 47 वर्षीय पति राकेश नारायण पई और उनके 9 वर्षीय बेटे सिड पई परळकर के रूप में हुई है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. 27 मई की सुबह मिली थी घटना की सूचना जानकारी के मुताबिक, 27 मई की सुबह करीब 7:30 बजे दक्षिण लंदन के एलीफेंट एंड कैसल इलाके के चर्चयार्ड रो में आपातकालीन सेवाओं को सूचना मिली थी कि तीन लोग ऊंचाई से गिर गए हैं. सूचना मिलते ही मेट्रोपॉलिटन पुलिस, लंदन एम्बुलेंस सर्विस, लंदन एयर एम्बुलेंस और लंदन फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. हालांकि, तीनों को बचाया नहीं जा सका. 36वीं मंजिल की बालकनी से गिरा परिवार रिपोर्टों के अनुसार, यह परिवार 45 मंजिला हाईपॉइंट टावर ब्लॉक की 36वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में रहता था. बताया जा रहा है कि तीनों करीब 400 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरे. घटना कैसे हुई, इसकी जांच अभी जारी है. हालांकि, ब्रिटिश अखबार डेली मेल की रिपोर्ट में इस मामले को संदिग्ध मर्डर-सुसाइड यानी हत्या के बाद आत्महत्या के एंगल से भी जांचे जाने की बात कही गई है. लंदन में बसाया था नया जीवन रिपोर्ट के मुताबिक, अदिति और राकेश 2000 के शुरुआती वर्षों में लंदन आए थे. बाद में दोनों ने अपना खुद का कंसल्टेंसी व्यवसाय शुरू किया और वहीं बस गए. परिवार को जानने वाले लोगों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से वे अपने बेटे की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण काफी मानसिक और भावनात्मक दबाव में थे. बेटा कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था दोस्तों के अनुसार, सिड का जन्म ब्रिटेन में हुआ था. वह बोल नहीं पाता था और उसे सीखने से जुड़ी कई कठिनाइयां थीं. वह आंशिक रूप से दिव्यांग भी था और लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित था. परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि बेटे की देखभाल में लगातार लगने वाले समय और तनाव ने माता-पिता पर गहरा असर डाला था. अदिति अवसाद से जूझ रही थीं डेली मेल से बातचीत में परिवार के दोस्तों ने बताया कि अदिति परळकर लंबे समय से अवसाद और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना कर रही थीं. एक दोस्त ने कहा, "यह दोनों के लिए बहुत बड़ा तनाव था, लेकिन खासकर अदिति के लिए हालात से निपटना बेहद मुश्किल हो रहा था." हालांकि, एक अन्य दोस्त ने कथित आत्महत्या समझौते (सुसाइड पैक्ट) की आशंका पर सवाल उठाते हुए कहा, "यह बात हमारी समझ से परे है. अदिति जरूर संघर्ष कर रही थीं, लेकिन राकेश हमेशा दोनों में ज्यादा शांत और संतुलित दिखाई देते थे." पुलिस ने अटकलों से बचने की अपील की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है. कार्यवाहक डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट डैन व्हिटन ने कहा, "हमारी संवेदनाएं अदिति, राकेश और सिड के परिवार और उनके प्रियजनों के साथ हैं. हम इन दुखद मौतों के पीछे की सच्चाई जल्द से जल्द पता लगाने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं." उन्होंने आगे कहा, "हम अभी सभी परिस्थितियों को खुले दिमाग से देख रहे हैं. हम जनता और मीडिया से अपील करते हैं कि जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अटकलें लगाने से बचें."
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिस मुस्लिम देश ने दिखाई थी भारत को आंख, उसने भी PM मोदी को भेजी बधाई, पाकिस्तान का 'दोस्त' भी हुआ खुश
    Next Article
    नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान, अफगानिस्तान में फिर किया हमला, 13 लोगों की हुई मौत, तालिबान ने क्या बताया

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment