मानसून 2 दिन में 7 राज्यों में पहुंचा:MP-छत्तीसगढ़ में देर से पहुंचेगा, केरलम के वायनाड-कासरगोड में स्कूल बंद, ट्रेकिंग पर रोक
16 hours ago
तीन दिन की देरी के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को यह आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम और मणिपुर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को यह कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा में एंट्री कर चुका है। देश में मानसून 4 जून को केरलम पहुंचा था। केरलम के मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में बारिश का रेड अलर्ट जारी है। त्रिशूर में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वायनाड और कासरगोड में स्कूल बंद हैं, जबकि ट्रेकिंग और पहाड़ी रास्तों पर रात की यात्रा पर रोक लगाई गई है। बिहार में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई। गुजरात को छोड़कर देशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हैं। राजस्थान, एमपी, यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक अगले तीन दिनों में मानसून पूर्वोत्तर के सभी राज्यों और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। अगले 10 दिनों में इसके बिहार, झारखंड और ओडिशा पहुंचने की संभावना है। स्काईमेट वेदर के एक्सपर्ट जीपी शर्मा के मुताबिक एमपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी रह सकती है, क्योंकि इसे आगे बढ़ाने के लिए बंगाल की खाड़ी में कोई मजबूत मौसम सिस्टम एक्टिव नहीं है। मानसून अलर्ट… राज्यों से मौसम की तस्वीरें… गर्मी का दौर जारी- आंध्र प्रदेश में हीटवेव, ओडिशा के 8 शहरों में पारा 41°C के पार अगले दो दिन के मौसम का हाल 6 जून: 7 जून: राज्यों से मौसम की खबरें … 1. राजस्थान: बारिश के बीच हीटवेव की चेतावनी; आज 25 जिलों में अलर्ट राजस्थान में प्री-मानसून की शुरुआत अच्छी रही। आंधी-बारिश के कारण तापमान 5 डिग्री तक गिरा है। मौसम विभाग ने शनिवार को 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 8 जून से पाकिस्तान बॉर्डर से लगे जिलों में एक बार फिर तेज गर्मी और हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: 60kmph की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी, गुना-सीहोर समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट प्रदेश में आंधी-बारिश के चलते पारा लुढ़क गया है। शुक्रवार को ज्यादातर शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग ने रात में कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 से 22 जून के बीच हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 3. उत्तर प्रदेश: 19 जिलों में आंधी और 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, मानसून पहुंचने में 22 दिन बाकी प्रदेश के 43 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट है। 21 जिलों में आंधी-तूफान आ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होगा। इसके कारण पिछले 12 दिन से चले रहे आंधी-बारिश के सिलसिले पर ब्रेक लगेगा। 9 जून से एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगेगी। पढ़ें पूरी खबर… 4. बिहार: खगड़िया, मुंगेर समेत 5 जिलों में आंधी-बारिश, 27 शहरों में अलर्ट मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 12 जिलों में ऑरेंज और 15 में यलो अलर्ट है। यहां 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। सुबह से बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, कटिहार और जमुई में आंधी के साथ तेज बारिश हो रही है। पढ़ें पूरी खबर… 5. हरियाणा: 7 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिला है। शनिवार को भी मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में अलर्ट जारी किया है। यहां हवा की रफ्तार 50kmph रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… 6. छत्तीसगढ़: 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में 60kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आज बादल छाए रहने, गरज-चमक, बारिश और धूलभरी आंधी का अनुमान जताया है। पिछले 24 घंटे में रायपुर और बिलासपुर सबसे गर्म रहे, जहां तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 7. झारखंड: चतरा और गोड्डा में हुई बारिश, कई जगह छाए बादल; 40-50kmph की रफ्तार से चल सकती है हवा प्रदेश में शनिवार को सुबह से कई जिलों में बादल छाए हैं। गोड्डा और चतरा में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 9 जून तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। हालांकि कई जिलों में तेज गर्मी से भी लोग परेशान हैं। लोगों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ रहा। पढ़ें पूरी खबर… 8. उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रूट पर भूस्खलन का खतरा, पौड़ी में बारिश, अल्मोड़ा में कोहरा उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। चारधाम यात्रा रूट पर भूस्खलन और पहाड़ियों से बोल्डर गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। शुक्रवार को पौड़ी में बारिश हुई, अल्मोड़ा में कोहरा छाया रहा। पढ़ें पूरी खबर… 9. पंजाब: 25 जून तक पहुंच सकता है मानसून, आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ है। आज 7 जिलों में बारिश और 3 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक यदि मौजूदा रफ्तार बनी रही तो 20 से 25 जून के बीच मानसून की एंट्री पंजाब में हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
Click here to Read more


.png)