Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मानसून 7 दिनों से एक ही जगह रुका:यूपी में आंधी-तूफान, 3 मौतें; महिला पर टीनशेड गिरा; आज 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

    4 hours ago

    1

    0

    मानसून ने केरलम में 4 जून को दस्तक दी थी। इसके बाद 6 जून तक यह पांच राज्यों में आगे बढ़ा। अब पिछले 7 दिनों से यह तमिलनाडु के चेन्नई, महाराष्ट्र के हरनाई और बंगाल के सिलीगुड़ी में रुका है। हालांकि, अगले दो से तीन दिनों में इसके तेजी से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। जल्द ही मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के बाकी हिस्सों को पार कर लेगा। पूर्वोत्तर के सभी राज्यों समेत 16 राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। वहीं, गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून का असर है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल में बारिश हुई। यूपी के चित्रकूट में 4.5 करोड़ रुपए के ऑडिटोरियम की छत उड़ गई। इटावा, सीतापुर और फिरोजाबाद में हादसों में 3 लोगों की मौत हुई। तेज हवाओं से पेड़, टीनशेड और गेट गिरने से कई जगह नुकसान हुआ। वहीं पंजाब के मानसा में तेज आंधी में लोहे का गेट गिरने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। राजस्थान के कई इलाकों में आंधी चली और मध्यम बारिश हुई। दिल्ली में खराब मौसम के चलते दिल्ली से 2 फ्लाइट भी जयपुर डायवर्ट हुईं। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में धारीवारी नाले के पास थाथरी-किलोथ्रान हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड हुआ, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। अधिकारी मलबा हटाने और कनेक्टिविटी ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं। 22 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने आज 22 राज्यों में आज तेज बारिश का अलर्ट है। इनमें राजस्थान, एमपी, यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गोवा शामिल हैं। वहीं गुजरात को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। 8 राज्यों में पारा 40°C से ज्यादा रहा बारिश के बावजूद यूपी, दिल्ली, राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा पंजाब के भटिंडा में दर्ज किया गया। यहां पारा 46.2°C रहा। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 45.9°C, यूपी के बांदा में 45.4°C, महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 45.5°C और एमपी के खजुराहो में 45°C दर्ज किया गया। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 12 जून: 13 जून:
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज का पंचांग 11 जून 2026: आज परमा एकादशी पर बन रहे पूजन के ये शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें व्रत का महत्व
    Next Article
    अमेरिका ने ईरान पर फिर हमले किए:जवाब में ईरान का कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, होर्मुज भी बंद किया

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment