Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    नागौद राजघराने में फायरिंग के तीन वीडियो:रूपेंद्र सिंह को पीटते दिखे ससुरालवाले, फर्श पर खून के धब्बे; गोली चलते भी दिखी

    4 hours ago

    1

    0

    सतना में नागौद राजघराने की परसमनिया गढ़ी में हुए गोलीकांड के तीन वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक वारदात के समय का है जबकि दो बाद के हैं। पहले वीडियो में कुछ लोग रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा के साथ मापीट करते दिख रहे हैं। उनके कपड़े पूरी तरह फट चुके हैं। इस वीडियो में गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है। गोली दीवार पर लगने के बाद धुआं भी दिख रहा है। दूसरे वीडियो में गढ़ी की गैलरी के फर्श पर खून के धब्बे और कांच के टुकड़े दिखाई दे हैं। ये कांच राजघराने के पूर्वजों की फोटो फ्रेम के हैं, जिनसे बाबा राजा के सिर पर वार किया गया था। तीसरा वीडियो गढ़ी के ठीक बगल में पेट्रोल पंप का है, जहां सामान टूटा-फूटा और बिखरा पड़ा है। राजपरिवार के नजदीकी लोगों का दावा है कि पहले बाबा राजा पर हमला हुआ था, जिसके बचाव में उनकी गर्लफ्रेंड सुनीता परिहार ने 9 राउंड फायरिंग की। एक गोली बाबा राजा की पत्नी योगिता सिंह के पेट में लगी। फिलहाल, योगिता रीवा के अस्पताल में भर्ती हैं जबकि सुनीता को गिरफ्तार किया जा चुका है। देखिए, वीडियो में क्या नजर आया… आरोपी महिला जेल में, योगिता की हालत स्थिर घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला सुनीता सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 22 बोर की लाइसेंसी बंदूक, 8 जिंदा कारतूस और घटनास्थल से 4 खाली खोखे जब्त किए गए हैं। शुक्रवार दोपहर सुनीता को न्यायालय में पेश करने के बाद सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। वहीं, पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल योगिता सिंह को सतना से रीवा के विंध्या सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल रेफर किया गया था। डॉक्टरों ने सर्जरी कर उनके पेट से गोली निकाल दी है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर और स्थिर बताई जा रही है। सामान लेने पहुंची थी योगिता, विवाद के बाद चली गोली पुलिस को दिए बयान में योगिता की मां नरेंद्र कुमारी सिंह ने बताया कि 11 जून की दोपहर करीब 3:30 बजे योगिता अपनी मां, बेटे पृथु देव सिंह और भाई के साथ गढ़ी से अपना सामान लेने गई थीं। वहां आरोपी सुनीता ने उन्हें देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया और लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। रूपेंद्र सिंह बाबा राजा, पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे हैं। उनका विवाह वर्ष 2000 में योगिता सिंह के साथ हुआ था। 8 साल पहले शुरू हुआ था पति-पत्नी का विवाद नागौद राजपरिवार के सूत्रों के अनुसार, सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए सुनीता का संपर्क परसमनिया इलाके में बाबा राजा से हुआ था। सुनीता का गढ़ी आना योगिता को पसंद नहीं था, जिसे लेकर पति-पत्नी में दूरियां बढ़ने लगीं। लगभग 8 साल पहले विवाद बढ़ने पर बाबा राजा ने परसमनिया गढ़ी छोड़ दी और सुनीता के साथ सतना में किराए के मकान में रहने लगे। दोनों ने मिलकर रेस्टोरेंट और बाद में गढ़ी के पास पेट्रोल पंप भी खोला। पेट्रोल पंप के हिसाब-किताब को लेकर भी योगिता और सुनीता के बीच विवाद हुआ था। जनवरी 2022 में बाबा राजा के पिता कांतिदेव सिंह के निधन के बाद स्थितियां और बिगड़ गईं। इसके बाद विधायक नागेंद्र सिंह ने योगिता और उनके बेटे को नागौद किले में शिफ्ट करा दिया था। योगिता ने डेढ़ साल पहले भी सुनीता पर गढ़ी में मारपीट का केस दर्ज कराया था। बाल अधिकार कार्यकर्ता से आरोपी बनी सुनीता 38 वर्षीय सुनीता सिंह परिहार नागौद के उमरी गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता सेना में थे। ग्रेजुएशन के बाद सुनीता ने महिला एवं बाल अधिकारों के लिए कई एनजीओ के साथ काम किया। 2013-14 में उन्होंने 'संतोष देवी मानव विकास कल्याण समिति' नामक संस्था बनाई थी। सुनीता यूनिसेफ के प्रोजेक्ट्स और राज्य बाल अधिकार आयोग के साथ मिलकर भी काम कर चुकी हैं। बच्चियों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाली एक सामाजिक कार्यकर्ता का इस तरह हत्या के प्रयास में आरोपी बनना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आर्मी पृष्ठभूमि से हैं घायल योगिता सिंह घायल योगिता सिंह भी आर्मी परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता चरणजीत सिंह राठौर सेना में अफसर रहे हैं और भाई नागेंद्र सिंह राठौर भी सेना में उच्च पद पर कार्यरत हैं। विवाह के बाद योगिता ने परसमनिया की विरासत को संभाला था। वह तीन बार परसमनिया की सरपंच रह चुकी हैं। इसके अलावा, वह 2012 से 2016 तक भाजपा की सतना जिला उपाध्यक्ष भी रही हैं। पति से विवाद के बाद से वह अपना ज्यादातर समय बेटे के साथ मायके (उदयपुर) में बिता रही थीं। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नागौद राजघराने की बहू पर फायरिंग, पेट में धंसी बुलेट सतना के नागौद राजघराने की बहू संयोगिता सिंह पर एक महिला ने फायरिंग कर दी। गोली संयोगिता के पेट में लगी। उन्हें गंभीर हालत में सतना फिर रीवा के विंध्या मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी सुनीता परिहार को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    FIFA World Cup: Pulisic overtakes Ronaldo in assists as USA rout Paraguay
    Next Article
    PM मोदी फ्रांस के लिए रवाना, भारत इनोवेट्स से हिलेगा पूरा यूरोप-VIDEO

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment