Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    नॉर्वे के अखबार की घटिया हरकत, PM मोदी का नस्लवादी कार्टून छापकर उगला जहर! भड़का भारतीयों का गुस्सा

    2 weeks ago

    1

    0

    नॉर्वे के एक प्रमुख अखबार में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विवादित कार्टून छपने के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया है. बुधवार (20 मई) को पब्लिश हुए इस कार्टून में पीएम मोदी को एक 'सपेरे' के रूप में दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर लोग इसे नस्लवादी (रंगभेदी) और पश्चिमी देशों की पुरानी और घटिया सोच बताकर इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं. क्या है पूरा विवाद? विवाद की शुरुआत तब हुई जब पीएम मोदी नॉर्वे के दौरे पर थे. वहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नॉर्वे की जर्नलिस्ट हेले लिंग ने सवाल उठाया कि पीएम मोदी मीडिया के सवालों के जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं. इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय के राजनयिक सिबी जॉर्ज ने कड़ी आपत्ति जताई थी. उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत की डेमोक्रेसी और मीडिया को समझे बिने कुछ विदेशी संस्थाएं अधूरी जानकारी के बस पर राय बना लेती हैं. सिबी ने आगे कहा कि भारत जैसे बड़े देश को समझना आसान नहीं है. इसी बहस के बीच अखबार ने एक ओपिनियन लेख छापा, जिसका शीर्षक था- 'A clever and slightly annoying man' यानी एक चतुर और थोड़ा परेशान करने वाला व्यक्ति'. इसी लेख के साथ यह विवादित कार्टून भी लगाया गया था. कार्टून में पीएम मोदी को एक सपेरे की तरह दिखाया गया है. 'जाओ, कोर्ट जाओ...', नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय, VIDEO सोशल मीडिया पर 'नस्लवाद' के आरोप इस कार्टून के सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा भड़क गया. लोगों का कहना है कि यह कार्टून भारत को लेकर पश्चिमी देशों की उसी पुरानी और सोच को दिखाता है, जिसमें भारत को सिर्फ 'सपेरों का देश' समझा जाता था. इस कार्टून को लेकर भारत और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है. लोग इसे भारत के प्रधानमंत्री का अपमान बता रहे हैं. एक यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'यह कार्टून पूरी तरह से नस्लवादी और भेदभाव से भरा है. सबसे बड़ी विडंबना यह है कि पीएम मोदी खुद कई बार कह चुके हैं कि पहले दुनिया भारत को सपेरों का देश समझती थी, लेकिन अब भारत बदल चुका है. इसके बावजूद एक बड़े अखबार ने उन्हें इसी रूप में दिखाया जो बेहद शर्मनाक है.' शर्मनाक हरकत! पीएम मोदी से सवाल पूछने पर ट्रोल हो रही नॉर्वे की ये पत्रकार, यूजर्स बता रहे- विदेशी एजेंट
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान युद्ध से लेकर होर्मुज स्ट्रेट तक... बीजिंग में पुतिन और जिनपिंग के बीच किन मुद्दों पर हुई चर्चा? 
    Next Article
    'नामोनिशान मिटा देंगे...', ईरान का अमेरिका को सीधा चैलेंज, अराघची के बयान से भड़क उठेंगे ट्रंप

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment