न्यू चंडीगढ़ टेस्ट, शुभमन गिल आउट- फैंस मायूस:सेंचुरी के बाद बड़ी पारी की उम्मीद थी; इस स्टेडियम में यह पहला टेस्ट
7 hours ago
न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच का दूसरा दिन है। यहां ज्यादातर फैंस लोकल बॉय शुभमन गिल को देखने के लिए पहुंचे। हालांकि कल के 120 रन से आगे खेलने उतरे गिल 6 रन और बनाकर 126 पर आउट हो गए। इससे फैंस के बीच मायूसी नजर आई। वहीं संडे की वजह से आज मैच में कल, शनिवार के मुकाबले ज्यादा फैंस नजर आए। इस स्टेडियम में यह पहला ही टेस्ट मैच है। दर्शकों को गर्मी में दिक्कत न आए, इसलिए स्टेडियम के हर गेट पर ठंडे पानी से भरे वाटर कैंपर रखे गए हैं। मैच देखने पहुंचे फैंस के PHOTOS… देश का 31वां स्टेडियम, जहां टेस्ट मैच हो रहा न्यू चंडीगढ़ के इस स्टेडियम पर यह पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह देश का 31वां टेस्ट क्रिकेट मैदान है, जबकि पंजाब में यह तीसरा ऐसा क्रिकेट मैदान है जहां टेस्ट मैच खेले जा रहे हैं। इससे पहले मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम और जालंधर के गांधी स्टेडियम में भी टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। पहले दिन कई खिलाड़ियों के परिवार मैच देखने पहुंचे पहले दिन के मैच के दौरान कई खिलाड़ियों के परिवार भी स्टेडियम में देखे गए। इसमें शुभमन गिल की माता कीरत गिल और पिता लखविंदर सिंह पहुंचे हुए थे। इसके अलावा गुरनूर का परिवार भी मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचा था। *********** मैच का लाइव स्कोरकार्ड यहां देखें: चंडीगढ़ टेस्ट का दूसरा दिन
Click here to Read more

.jpeg)
