न्यू चंडीगढ़ में टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन:कल के मुकाबले दर्शको की संख्या घटी; शुभमन गिल का आउट और गर्मी बजह
7 hours ago
मुल्लांपुर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारत ने पहली पारी में 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित की थी। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान ने 5 विकेट खोकर 113 रन बनाए थे। आज अफगानिस्तान 152 रन पर ऑल आउट हो गई है। कल यानी रविवार की तुलना में आज तीसरे दिन दर्शकों की संख्या में भारी कमी देखी गई है। इस पर दर्शकों का कहना है कि दूसरे दिन के मैच के दौरान शुभमन गिल आउट हो गए थे। ज्यादातर फैंस उन्हें देखने के लिए आए थे। दूसरा, कल रविवार था और छुट्टी का दिन था, लेकिन आज वर्किंग डे है। इसके कारण दर्शक कम आए हैं। रूपनगर से आए बलविंदर सिंह ने बताया कि वह कल परिवार के पांच सदस्यों के साथ आए थे, लेकिन आज सिर्फ वह अकेले ही पहुंचे हैं। अफगानिस्तान को फॉलो-ऑन टेस्ट क्रिकेट में फॉलो-ऑन का मतलब होता है कि यदि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम दूसरी टीम पर कम से कम 200 रन की बढ़त हासिल कर लेती है, तो वह उसे तुरंत दूसरी पारी खेलने के लिए बुला सकती है। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम को फॉलो-ऑन खेलना पड़ रहा है। दूसरे दिन मैच में गिरे 10 विकेट दूसरे दिन का खेल काफी रोमांचक रहा। पूरे दिन में कुल 10 विकेट गिरे, जिनमें से पांच भारतीय टीम के और पांच अफगानिस्तान के विकेट थे। वहीं पहले दिन केवल तीन विकेट ही गिरे थे। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया सर्वाधिक स्कोर दूसरे दिन के खेल में कई रिकॉर्ड भी बने। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ किसी एक पारी में अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया है। इससे पहले भारत ने 2018 में बेंगलुरु टेस्ट में 474 रन बनाए थे। क्रिकेट फैंस में मैच को लेकर उत्साह टेस्ट मैच होने के बावजूद दर्शकों में मुकाबले को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। मैदान के बाहर दर्शकों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। इनमें से ज्यादातर दर्शक लोकल बॉय शुभमन गिल को समर्थन देने पहुंच रहे हैं। वहीं मोहाली के इस स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच होने के कारण भी क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह बना हुआ है।
Click here to Read more

.png)
.jpeg)