Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Neha Kakkar Birthday: एक गाने के लिए करोड़ों चार्ज करती हैं नेहा कक्कड़, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

    7 hours ago

    1

    0

    अपनी आवाज के जादू से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. 4 साल की उम्र से माता के जागरण में भजन गाने वाली नेहा ने 'इंडियन आइडल 2' से करियर की शुरुआत की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. नेहा कक्कड़ 6 जून को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. आइए इस खास मौके पर जानते हैं कि सिंगर की नेटवर्थ कितनी है. माता रानी के जगराता में गाती थीं नेहा कक्कड़नेहा कक्कड़ का जन्म 6 जून 1988 को उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ था. उनका बचपन गरीबी में बिता है, लेकिन वो आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचना हर किसी का सपना होता है. इसके लिए नेहा ने खूब मेहनत भी की है. वो शुरुआत में बड़ी बहन सोनू कक्कड़ के साथ माता रानी के जगराता में गाती थीं, लेकिन बाद में वो परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गईं. दिल्ली में उन्होंने पढ़ाई के साथ सिंगिंग भी जारी रखी. ये भी पढ़ें:- 'कजरा रे' गाने वाली सिंगर अलीशा चिनॉय लौटीं मुंबई, तस्वीर शेयर कर लिखा- घर जैसी कोई जगह नहीं नेहा कक्कड़ को कब मिला पहला ब्रेक?जब नेहा 11वीं क्लास में थीं, तब उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के दूसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया. हालांकि, उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था, लेकिन अब वो इस शो को जज करती हैं. अपनी यूनीक सिंगिंग स्टाइल से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली नेहा कक्‍कड़ ने अपने लंबे करियर और सफलता के दम पर अच्छी-खासी संपत्ति भी बनाई है. लैविश लाइफ जीती हैं नेहा कक्कड़नेहा कक्कड़ इस समय करोड़ों रुपये की मालकिन हैं. वो एक लैविश लाइफ जीती हैं. कोईमोई की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेहा कक्कड़ की नेटवर्थ करीब 112 करोड़ रुपये है. वो हर महीने 50 लाख रुपये से ज्यादा कमाती हैं. इसके अलावा नेहा फिल्म का एक गाना गाने के लिए करीब 15 लाख रुपये चार्ज करती हैं. वो बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली सिंगर्स में से एक हैं. नेहा कक्कड़ के पास हैं ये गाड़ियांमुंबई में नेहा कक्कड़ का एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा ऋषिकेश में भी सिंगर का एक बंगला है. बात अगर उनके कार कलेक्शन की करें तो नेहा के पास ऑडी, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू जैसे ब्रांड्स की लग्जरी कारें हैं. नेहा कक्कड़ की कमाई का एक बड़ा हिस्सा कॉन्सर्ट से आता है. वो एक लाइव कॉन्सर्ट से 80 लाख से 1 करोड़ के बीच कमाती हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट से भी नेहा कक्कड़ मोटा पैसा छापती हैं. नेहा कक्कड़ के सुपरहिट गानेनेहा कक्कड़ ने कई ऐसे गाने गाए हैं, जो आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे. इस लिस्ट में 'काला चश्मा', 'टुकुर- टुकुर', 'आओ राजा', 'कर गई चुल', 'मिले हो तुम हमको', 'माही वे', 'सनी-सनी', 'मैं तेरा बॉयफ्रेंड', 'बदरी की दुल्हनिया' और 'सेकंड हैंड जवानी' जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं. ये भी पढ़ें:- 'मुझे 60 फिल्मों से हटाया गया...' अमाल मलिक का छलका दर्द, 'आवारापन 2' से करेंगे दमदार वापसी
    Click here to Read more
    Prev Article
    Friday Box Office: 'पेद्दी' ने काटा बवाल, 'है जवानी तो इश्क होना है' की भी बंपर कमाई, फुस्स हुई 'बंदर, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
    Next Article
    HJTIHH BO Day 1:बॉक्स ऑफिस पर चला 'है जवानी तो इश्क होना है' का जादू, 5 फिल्मों को रौंद बनाया तगड़ा रिकॉर्ड , जानें- कलेक्शन

    Related Entertainment Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment