Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पीएम मोदी का नया रिकॉर्ड, बॉलीवुड कलाकारों ने दी बधाई:कंगना, अनूप जलोटा और भंडारकर ने की काम की तारीफ; जलोटा बोले- वे हमेशा पीएम रहें

    2 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। वह भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएम मोदी ने इस मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 4,398 दिनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। पद पर 4,399 दिन पूरे होने के इस मौके पर राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ फिल्मी जगत की कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है। कंगना रनौत, अनूप जलोटा और मधुर भंडारकर जैसी हस्तियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की है। कंगना रनौत ने बताया जनसेवा का संकल्प हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी को इस उपलब्धि पर बधाई दी। कंगना ने लिखा कि 4399 दिन और जनसेवा का संकल्प लगातार जारी है। यह उपलब्धि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, सुशासन, विकास और राष्ट्रहित के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रतीक है। कंगना ने इसे नए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का एक स्वर्णिम अध्याय बताया जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। नीतू चंद्रा और मधुर भंडारकर ने की काम की तारीफ एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने न्यूज एजेंसी 'IANS' से खास बातचीत में प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन तमाम वर्षों में देश में बहुत काम हुआ है और आगे भी होता रहेगा। नीतू ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री आगे भी महिलाओं के विकास पर विशेष ध्यान देंगे। वहीं, फिल्म डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर मधुर भंडारकर ने बधाई देते हुए कहा कि साल 2014 से देश ने एक बहुत ही शानदार सफर देखा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं और भारत के बाहर भी लोग उनके काम की काफी तारीफ करते हैं। अनूप जलोटा बोले- हमेशा के लिए प्रधानमंत्री बनें मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री के लंबे जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाया है और पूरी दुनिया में भारत का सम्मान मजबूत किया है। उन्होंने इच्छा जताई कि नरेंद्र मोदी आगे भी कई सालों तक इसी तरह देश का नेतृत्व करते रहें और हमेशा के लिए देश के प्रधानमंत्री बने रहें। अनूप जलोटा के मुताबिक, देश को उनकी नीतियों से लगातार फायदा मिल रहा है और वे देश को लगातार तरक्की की राह पर ले जा रहे हैं। जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ा नरेंद्र मोदी के नाम अब भारत में सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री होने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने 26 मई 2014 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से अब तक उनका यह कार्यकाल लगातार जारी है। उनसे पहले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू लगातार 4,398 दिनों (13 मई 1952 से 27 मई 1964) तक इस पद पर रहे थे। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी लगातार 4,077 दिनों (24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977) तक देश की प्रधानमंत्री रही थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर लौटने पर सोमालिया के रैफरी उमर अर्टन का हुआ जोरदार स्वागत, अमेरिका ने एंट्री देने से किया था मना
    Next Article
    सुष्मिता देव कौन हैं, जिन्होंने ममता बनर्जी की टीएमसी से तोड़ा नाता

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment