Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पंजाब में निगम-कौंसिल वोटिंग:पुलिस और भीड़ में पथराव, लाठीचार्ज, युवक को करंट लगा; कांग्रेस कैंडिडेट के हाथ-पैर तोड़े; CM के पूर्व OSD हिरासत में

    2 weeks ago

    1

    0

    पंजाब में मोहाली समेत 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों के लिए वोटिंग में कई जगह हिंसक झड़पें हुईं। पटियाला के समाना में पुलिस-भीड़ में पथराव हो गया। पुलिस ने भी भीड़ पर पत्थर मारकर लाठीचार्ज किया। हवाई फायरिंग की भी खबर है। इस दौरान एक युवक को करंट भी लग गया। लुधियाना के रायकोट में कांग्रेस कैंडिडेट के हाथ-पैर तोड़ दिए गए। लुधियाना में AAP विधायक सर्वजीत कौर माणुके से बहस करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर हमला हुआ। खन्ना, बरनाला और संगरूर से भी टकराव सामने आया। इसी बीच संगरूर में पुलिस ने CM भगवंत मान के पूर्व OSD ओंकार सिंह बराड़ को हिरासत में ले लिया। वह कुछ समय पहले ही AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए थे।उम्मीदवार से मारपीट के बाद मिलने जा रहे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू को पुलिस ने धूरी में रोक लिया। वोटिंग के दौरान अबोहर में NSUI की नेमप्लेट वाली HR नंबर गाड़ी में घूमते 4 युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फरीदकोट में AAP विधायक गुरदित्त सेखों ने आरोप लगाया कि भाजपा वोटरों को लाने के लिए आर्मी की स्कूल बस का इस्तेमाल कर रही है। इसको लेकर वहां हंगामा हुआ। चुनाव को लेकर पूरी सख्ती बरती गई है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 2 बजे तक 45.60% वोटिंग हो चुकी है। वोटिंग EVM की जगह बैलेट पेपर से हो रही है। वोटिंग से जुड़े PHOTOS… वोटिंग से जुड़े बड़े अपडेट्स जानिए… इन चुनावों में हार-जीत के क्या मायने पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इन चुनावों में हार-जीत को पॉलिटिकल माहौल के एंगल से भी देखा जा रहा है। अगर सत्ताधारी AAP ने वनसाइड विक्ट्री हासिल की तो वह ये कह सकेंगे कि साढ़े 4 साल बाद भी सरकार के प्रति एंटी इनकम्बेंसी का माहौल नहीं है। अगर हारी तो विपक्षी इसे विधानसभा चुनाव में भुनाएंगे। AAP के अलावा अगर भाजपा, कांग्रेस या अकाली दल की परफॉर्मेंस अच्छी रहती है तो वह इससे अगले चुनाव में अपने लिए माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। वोटिंग के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना मैच खेले भी फाइनल का टिकट पा सकती है RCB! गुजरात को लगेगा बड़ा झटका, जानें क्या है यह नियम
    Next Article
    छतरपुर में इस आम के दीवाने हुए लोग, अगस्त तक रहेगा बाजार में दबदबा, जानें फलों के ताजा रेट

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment