पुदीने की चटनी कभी दही डालकर बनायी है? आता ऐसा स्वाद, नहीं रुकता खाने वाले का हाथ! ऊपर से सरसों का तेल करता कमाल
3 hours from now
गर्मियों में हरी धनिया के अलावा पुदीने की चटनी भी खासतौर पर पसंद की जाती है. आज हम आपको दही के साथ पुदीने की चटनी की ऐसी रेसिपी बता रहे हैं जिसका स्वाद आम चटनियों से एकदम अलग होता है. इसके लिए बाजार से साफ पुदीना लाएं और पत्ती अलग कर लें. फिर मिक्सर या सिलबट्टे में पुदीना, उंगली बराबर अदरक, चार-पांच लहसुन की कलियां और तीन-चार हरी मिर्च डालकर पीस लें. फिर फेंटे हुए दही में यह चटनी मिला दें और ऊपर से काला नमक, सरसों का तेल और थोड़ा सा नींबू का रस डालें. बस आपकी शानदार दही-पुदीने की चटनी तैयार हो जाएगी. इसे पराठे के साथ खाएं या दाल-चावल के साथ, स्वाद बेहतरीन ही आता है.
Click here to Read more
- Releted topics:
- India ,
- Top Stories ,
- भारत ,
- World ,
- વિશ્વ ,
- दुनिया ,
- Business ,
- વેપાર
.png)