Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Pink Saheli Card: दिल्ली की महिलाओं को झटका! इस दिन नहीं मिलेगा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड

    11 hours ago

    1

    0

    Pink Saheli Card: अगर आप दिल्ली में रहती हैं और अभी तक पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं बनवाया है, तो यह खबर आपके काम की है. दिल्ली सरकार ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड केंद्रों के संचालन को लेकर नई व्यवस्था लागू की है. इसके तहत अब सभी कार्ड वितरण और सेवा केंद्र हर सोमवार बंद रहेंगे. ऐसे में महिलाओं को कार्ड बनवाने या किसी अन्य संबंधित काम के लिए सोमवार के अलावा अन्य दिनों में ही केंद्रों पर जाना होगा. क्यों जरूरी है पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड? दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को डिजिटल और अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड शुरू किया है. यह कार्ड DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देता है. आने वाले समय में पुराने गुलाबी टिकटों की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी और मुफ्त यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड जरूरी होगा. अच्छा कर्ज और बुरा कर्ज में समझें अंतर, अगर लोन लेने वाले हैं तो सोच समझकर लें फैसला कार्ड नहीं है तो जल्द बनवा लें सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि जुलाई 2026 से मुफ्त बस यात्रा के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड को प्राथमिक पहचान के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा. ऐसे में जिन महिलाओं ने अभी तक कार्ड नहीं बनवाया है, उन्हें जल्द आवेदन कर लेना चाहिए ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो. कहां बनता है कार्ड? दिल्ली के विभिन्न DTC डिपो, जिला मजिस्ट्रेट कार्यालयों, SDM कार्यालयों और अन्य निर्धारित केंद्रों पर यह कार्ड जारी किया जा रहा है. कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली का पता दर्ज आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जरूरी होता है. सत्यापन के बाद कार्ड जारी कर दिया जाता है. 8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, जुलाई में ही बढ़ जाएगी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, कितना होगा इजाफा? अब तक लाखों महिलाओं को मिला लाभ सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में लाखों महिलाओं को पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं. यह योजना महिलाओं की सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी और तेजी से लोकप्रिय हो रही है. क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड से महिलाओं को DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा मिलती है. इसके अलावा यह नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड आधारित कार्ड है, जिसे रिचार्ज कर दिल्ली मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि मेट्रो यात्रा मुफ्त नहीं होगी.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Top 10 Richest Person: दुनिया के सबसे अमीर लोगों की नई लिस्ट जारी, एलन मस्क नंबर- 1, देखें टॉप-10 में कौन- कौन
    Next Article
    मोबाइल पर आने वाले इमरजेंसी अलर्ट अचानक बंद, जानिए क्या था यह सिस्टम और क्यों हुआ बंद

    Related उपयोगिता Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment