Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    PM मोदी गुजरात में हथियार फैक्ट्री पहुंचे:मेड इन इंडिया टैंक और ड्रोन देखे, सूरत में जनसभा करेंगे; फिर दमन जाएंगे

    1 day ago

    1

    0

    पीएम मोदी शुक्रवार को गुजरात के सूरत में लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे। यहां उन्होंने टैंक के सामने खड़े होकर उसकी जानकारी ली। LT कॉप्लेक्स भारत का अत्याधुनिक रक्षा निर्माण केंद्र है। यहां सेना के लिए बख्तरबंद वाहन, तोप से जुड़े सिस्टम और अन्य सैन्य प्लेटफॉर्म बनाए, जोड़े और परीक्षण किए जाते हैं। पीएम सूरत में 12,421 करोड़ रुपए के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के दो पैकेज के साथ 4 अन्य हाईवे शामिल हैं। पीएम सूरत, दमन के बाद लक्षद्वीप में वर्चुअल उद्घाटन करेंगे सूरत में पीएम हाईवे के अलावा बड़े और छोटे पुल, रेलवे पुल, फ्लाईओवर और 70 अंडरपास का उद्घाटन करेंगे। 4,732 करोड़ रुपये वाली NHAI की चार परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। इनमें NH-56 के धामासिया से बिटाडा तक चार लेन निर्माण (पैकेज-4), नसरपोर से मलोथा तक चार लेन निर्माण (पैकेज-6), रिलायंस के पास छह लेन वाहन अंडरपास और NH-53 के सूरत-हजीरा सेक्शन पर कावास में VUP-कम-फ्लाईओवर शामिल हैं। इसके साथ ही दमन से मोदी लक्षद्वीप के लिए 885 करोड़ रुपये की बंदरगाह और टूरिज्म परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गुजरात में मोदी बोले- कांग्रेस अफवाह फैला रही:डर का माहौल बनाकर व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रही, देश में स्थिति कंट्रोल में पीएम मोदी मंगलवार को गुजरात के दौरे पर थे। उन्होंने वाव-थराड में 20 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया। दौरान उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में जंग की वजह एनर्जी संकट बढ़ रहा है। ऐसे संकट में भी भारत ने हालात को नियंत्रण में बनाए रखा है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi High Courtએ Cockroach Janata Partyને રાહત આપી, વિરોધ સામેની અરજી પર તાત્કાલિક સુનાવણીનો ઇનકાર
    Next Article
    53 વર્ષે પણ લાગે છે 30 ની! તબ્બુ બ્યુટી સિક્રે જાણી ચોંકી જશો

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment