राबड़ी देवी और तेजस्वी ने अपनी सुरक्षा लौटाई:सरकार के सिक्योरिटी घटाने पर नाराजगी; बंगले के बाहर डंडे लेकर खड़े हुए कार्यकर्ता
10 hours ago
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार सुबह अपने आवास से सारी सुरक्षा हटा दी। यहां तक की बंगले के बाहर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को भी लौटा दिया है। जिसके बाद अब राबड़ी आवास के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। राबड़ी के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी Y+ श्रेणी की सुरक्षा को वापस कर दिया है। तेजस्वी आज ही दिल्ली से पटना लौट रहे हैं। RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने इसकी जानकारी दी है। दरअसल, 2 दिन पहले बिहार सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा घटा दी। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली थी। सरकार के इस फैसले से राबड़ी देवी नाराज थीं। रोहिणी ने X पर लिखा- तमाम लालूवादियों से मेरी अपील है कि आप सब भारी संख्या में राबड़ी देवी जी के आधिकारिक आवास पहुंचकर बदले की भावना से काम रहे मुख्यमंत्री को ये सीधा , साफ और कड़ा संदेश दें कि आप सब ही लालू परिवार की असली सुरक्षा और ढाल हैं।पूरा देश, पूरा बिहार देख रहा है कि कैसे बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है और बिहार की जनता ही बदले की भावना से की गई हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देगी। राबड़ी-लालू की Z+ सुरक्षा वापस ली गई, तेजप्रताप की सिक्योरिटी में भी कटौती 4 जून को हुई राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए फैसले के आधार पर लालू परिवार की सुरक्षा घटाई गई थी। Z+ सिक्योरिटी हटने के बाद ऐसी थी लालू-राबड़ी की सुरक्षा राबड़ी देवी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) से 2-8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 3 महिला अंगरक्षक (सादे कपड़ों में), 3 अंगरक्षक (वर्दीधारी), HQRT से पायलट, बुलेट प्रूफ कार और स्कार्ट और पायलट दिए गए थे। वहीं, लालू यादव को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) से 2-8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 2 अंगरक्षक, HQRT से पायलट-बुलेट प्रूफ कार मिली थी। इसके अलावा राज्यसभा सांसद मीसा भारती को सुरक्षा नियमों के तहत 3 बॉडीगार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, राजश्री यादव को पटना जिला बल की ओर से एक महिला अंगरक्षक की सुविधा दी गई है। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Click here to Read more
