राज्यसभा चुनाव- विधानसभा पहुंची कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन:पटवारी, सिंघार समेत दूसरे MLA साथ; बीजेपी दफ्तर पहुंचने लगे पार्टी विधायक
5 hours ago
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट पर नॉमिनेशन के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन विधानसभा पहुंच गई हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य विधायक उनके साथ मौजूद हैं। पटवारी खुद एक-एक विधायकों को रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में लेकर जा रहे हैं। इससे पहले मीनाक्षी नटराजन ने विधानसभा परिसर में लगी गांधी प्रतिमा के सामने नमन किया। उधर, बीजेपी विधायक भी पार्टी मुख्यालय पहुंचने लगे हैं। पार्टी के तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट भी आज नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले प्रदेश कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत विधायक और कार्यकर्ता इकट्ठे होंगे। इसके बाद सभी लोग विधानसभा जाएंगे। बता दें कि बीजेपी ने रविवार देर रात मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को तीसरी सीट के लिए उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी के दो उम्मीदवार पहले ही नामांकन कर चुके इससे पहले शनिवार को बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। सीएम हाउस में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी भाजपा विधायकों को 8 जून तक भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए हैं।
Click here to Read more

