रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान! जयपुर-दरभंगा के बीच चलेगी ट्रेन, लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा
4 hours from now
Jaipur Darbhanga Train: राजस्थान और बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर से दरभंगा के बीच प्रतिदिन नई रेल सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया है. उन्होंने बताया कि जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने इस संबंध में उनसे मांग रखी थी, जिस पर रेलवे मंत्रालय गंभीरता से विचार कर रहा है. रेल मंत्री ने कहा कि अगले दो महीनों के भीतर इस नई ट्रेन सेवा को शुरू करने का प्रयास किया जाएगा. ट्रेन शुरू होने के बाद राजस्थान और बिहार के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी मिलेगी. खासकर नौकरी, शिक्षा, व्यापार और पारिवारिक कारणों से यात्रा करने वाले लोगों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा. लंबे समय से इस रेल सेवा की मांग की जा रही थी.
Click here to Read more
.png)