रिलीज होने वाली है यश की फिल्म 'टॉक्सिक'? डायरेक्टर गीतू मोहनदास के बर्थडे पर मेकर्स ने फैंस को दिया सरप्राइज
4 hours from now
सुपरस्टार यश अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं. फैंस काफी समय से इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट दो बार टल चुकी है, लेकिन अब फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, मूवी की डायरेक्टर गीथू मोहनदास के बर्थडे के खास मौके पर मेकर्स ने फैंस को एक शानदार सरप्राइज दिया है. टीम ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो जारी किया है, जो इंटरनेट पर आते ही छा गया है. 'केजीएफ' के बाद यश इस फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे हैं. वहीं मूवी में उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे. मेकर्स ने मूवी की रिलीज डेट का तो ऐलान नहीं किया है, लेकिन इस खास वीडियो के आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है.
Click here to Read more
.jpeg)
.png)