Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    सिलहट टेस्ट-437 चेज कर रही पाकिस्तान के 7 विकेट गिरे:जीत के लिए 121 रन की जरुरत, रिजवान 75 रन बनाकर नाबाद; स्पिनर तैजुल ने 4 विकेट झटके

    3 weeks ago

    1

    0

    सिलहट टेस्ट में बांग्लादेश जीत के करीब पहुंच गई है। 437 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तान ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 316 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। उसे जीत के लिए अभी भी 121 रन बनाने हैं, जबकि सिर्फ 3 विकेट बचे हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 75 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि साजिद खान 8 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद 71 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने बाबर आजम (47 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। इसके बाद टीम ने 30 रन के अंदर 3 विकेट गंवा दिए। तैजुल इस्लाम ने 4 विकेट झटके, जबकि नाहिद राणा ने 2 विकेट लिए। मेहदी हसन मिराज को 1 विकेट मिला। रिजवान और सलमान के बीच शतकीय साझेदारी पाकिस्तान 162 रन पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। इसके बाद रिजवान और सलमान आगा के बीच छठवें विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी हुई। हालांकि स्पिनर तैजुल ने सलमान को क्लीन बोल्ड कर साझेदारी तोड़ी। इसके बाद उन्होंने हसन अली को भी शून्य पर नजमुल हुसैन शांतो के हाथों कैच आउट कराया। कैसे गिरे पाकिस्तान के पहले 5 विकेट कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान, फिफ्टी भी लगाई पहले सेशन में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान मिले। वे लंच तक 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसका फायदा उठाकर उन्होंने फिफ्टी पूरी की। बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 पर ऑलआउट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 रन पर ऑलआउट हो गई। मुशफिकुर ने 137 रन की शतकीय पारी खेली। महमूदुल हसन जॉय (52 रन) और लिटन दास (69 रन) ने हाफ सेंचुरी लगाई। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 4-4 विकेट लिए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान 232 रन ही बना सका था। इससे बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली थी। ---------------------------------- पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे की यह खबर भी पढ़िए… बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को टेस्ट में हराया बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को हरा दिया है। टीम ने मीरपुर टेस्ट में 104 रन से जीत हासिल की। बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान को पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हराया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    Echo Protocol Exploit Sees Hacker Mint Unauthorised eBTC Worth $76.7 Million
    Next Article
    Summer Special Train: यूपी-बिहार जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! दिल्ली से चलेंगी 68 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment