Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    सलमान खान के पड़ोसी को हाईकोर्ट की फटकार:सलमान के खिलाफ वीडियो हटाने को कहा; एक्टर ने मानहानि केस किया था

    2 hours ago

    1

    0

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पनवेल फार्महाउस के पड़ोसी केतन कक्कड़ को सोशल मीडिया से एक्टर के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट और वीडियो हटाने को कहा है। जस्टिस शर्मिला देशमुख की बेंच ने गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि सोशल मीडिया तक पहुंच होने का मतलब यह नहीं है कि कोई भी किसी आम नागरिक या सेलिब्रिटी को बदनाम करे। कोर्ट ने केतन कक्कड़ से इस सुझाव पर 6 जुलाई तक जवाब मांगा है। यह विवाद साल 2022 से कोर्ट में लंबित है। सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल सही नहीं हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान साफ किया कि अगर किसी के पास सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने की सुविधा है, तो वह उसका इस्तेमाल दूसरों की छवि खराब करने के लिए नहीं कर सकता। जस्टिस देशमुख ने मौखिक रूप से कहा कि जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए लोग सही कानूनी मंच पर जा सकते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो डालना सही नहीं है। कोर्ट ने उन वीडियो पर भी नाराजगी जताई जो केतन कक्कड़ के अलावा तीसरे पक्ष (थर्ड पार्टी) की ओर से लगातार शेयर किए जा रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि इन्हें भी हटाने के कदम उठाए जा सकते हैं। क्या है पूरा विवाद और सलमान का आरोप यह विवाद सलमान खान के रायगढ़ जिले के पनवेल में स्थित फार्महाउस से जुड़ा है। केतन कक्कड़ का प्लॉट सलमान के फार्महाउस के पास ही है। सलमान खान ने साल 2022 में केतन कक्कड़ के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। सलमान का आरोप है कि केतन कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बेहद आपत्तिजनक, अपमानजनक और सांप्रदायिक रूप से भड़काने वाले वीडियो अपलोड किए थे। सलमान खान के मुताबिक, केतन कक्कड़ ने उनके फार्महाउस के पास एक जमीन का सौदा करने की कोशिश की थी, जिसे प्रशासन ने अवैध होने के कारण रद्द कर दिया था। इसके बाद से ही वे उनके खिलाफ वीडियो डाल रहे हैं। पड़ोसी केतन कक्कड़ की कोर्ट में दलील दूसरी ओर, पड़ोसी केतन कक्कड़ ने कोर्ट में सलमान खान के आरोपों को गलत बताया है। केतन कक्कड़ का कहना है कि उन्होंने जो भी पोस्ट या वीडियो शेयर किए हैं, वे सलमान खान की प्रॉपर्टी से जुड़े सच पर आधारित हैं और इनसे कोई मानहानि नहीं होती है। केतन ने आरोप लगाया कि सलमान खान इस मानहानि के केस के जरिए उन पर दबाव बना रहे हैं ताकि वे पनवेल की जमीन के लिए अपनी लड़ाई छोड़ दें। केतन कक्कड़ ने हाईकोर्ट से सलमान खान की इस अपील को खारिज करने की मांग की है। चार साल से कोर्ट में चल रहा है मामला सलमान खान ने पहले एक निचली अदालत (सिविल कोर्ट) में केतन कक्कड़ के खिलाफ अंतरिम रोक लगाने की मांग की थी। सिविल कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद एक्टर ने 2022 में बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था। नवंबर 2022 में हाईकोर्ट के तत्कालीन जस्टिस सीवी भदांग ने इस मामले की सुनवाई पूरी कर ली थी, लेकिन अपने रिटायरमेंट से एक दिन पहले उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अंतिम फैसला तैयार नहीं कर पाए हैं। इसके बाद उन्होंने मामले को 'पार्ट-हर्ड' कैटेगरी में रखकर दूसरी बेंच के सामने भेजने का निर्देश दिया था, जिसके बाद अब नई बेंच इस पर सुनवाई कर रही है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें दोस्त के अंतिम संस्कार में इमोशनल हुए सलमान खान:सहारा लेकर क्रिमेटोरियम से निकले, हेलन को संभालते दिखे सोहेल खान; पूरा परिवार पहुंचा एक्टर सलमान खान परिवार के साथ मंगलवार को अपनी फैमिली फ्रेंड कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में पहुंचे। इस दौरान सलमान के भाई सोहेल, अरबाज और उनकी मां सलमा खान भी मौजूद थीं। अंतिम संस्कार के दौरान सलमान काफी इमोशनल नजर आए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jammu-Srinagar Vande Bharat Express train gets one more stoppage: Details
    Next Article
    खड़े ऑटो पर पेड़ गिरना मोटर एक्सीडेंट नहीं, फिर भी सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित को क्यों दिलाया भारी मुआवजा?

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment