Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    सेंसेक्स 200 अंक नीचे 74,100 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट, फार्मा और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

    5 days ago

    1

    0

    शेसर बाजार में आज यानी 2 जून को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक की गिरावट के साथ 74,100 स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 23,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज फार्मा, हेल्थ केयर और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं IT शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी है। भारतीय शेयर बाजार को साउथ कोरिया ने पीछे छोड़ा साउथ कोरिया का शेयर बाजार भारत को पछाड़कर दुनिया का छठा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। इस तेजी की बड़ी वजह चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनियां हैं, जो दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के दम पर लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल साउथ कोरिया की लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैप 86% बढ़कर 5 ट्रिलियन डॉलर (करीब 475 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ, भारतीय शेयर बाजार की मार्केट कैप घटकर 4.8 ट्रिलियन डॉलर (करीब 456 लाख करोड़ रुपए) रह गई है। आज एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार कल अमेरिकी बाजार में तेजी रही 30 दिन में विदेशी निवेशकों ने 60 हजार करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 1 जून को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 508 अंक गिरकर 74,267 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 165 अंक की गिरावट रही, ये 23,382 के स्तर पर बंद हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    100 में से 62 लोगों ने इन 2 कंपनी की इलेक्ट्रिक कार खरीदीं; MG या हुंडई को मॉडल से बनाई दूरी!
    Next Article
    दावा- 'काला हिरण' को सलमान ने भेजा लीगल नोटिस:फिल्म की रिलीज रोकने, पोस्टर हटाने और प्रमोशनल मटेरियल हटाने की मांग की

    Related व्यापार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment