Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    सेंसेक्स 500 अंक गिरकर 73,700 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 200 अंक गिरकर 23200 पर आया; आईटी, मेटल और रियल्टी शेयरों में बिकवाली

    3 hours ago

    1

    0

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से आज यानी सोमवार, 8 जून को सेंसेक्स 500 अंक (0.70%) की गिरावट के साथ 73,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंकों (0.80%) की गिरावट है, ये 23,200 पर आ गया है। आज के कारोबार में आईटी, मेटल और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। ईरान के इजराइल पर हमले से तनाव बढ़ा अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद पहली बार ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया। जवाब में इजराइल ने सोमवार तड़के पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए। तेहरान, तबरीज और इस्फहान में धमाकों की खबरें हैं। इस वजह से जियोपॉलिटिकल तनाव बढ़ गया है जिसका असर बाजार पर दिख रहा है। कोरिया और जापान का बाजार करीब 4% टूटा अमेरिका का बाजार भी 4% टूटकर बंद हुआ था विदेशी निवेशकों ने 5 जून को नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,345 | 23,320 | 23,230 | 22,858 | 22,798 | 22,558 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 23,466 | 23,783 | 23,812 | 23,872 | 23,935 | 24,140 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। सेंसेक्स 116 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था 5 जून को सेंसेक्स 116 अंक की गिरावट के साथ 74,243 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट रही, ये 23,366 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में मेटल और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Watch: Donald Trump storms out of NBC interview
    Next Article
    गैस स्टोव पर जम गए हैं चिपचिपे जिद्दी दाग, सिर्फ पानी से नहीं होगा साफ, इन 6 नेचुरल टिप्स से चमचमा उठेगा चूल्हा

    Related व्यापार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment