Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    सेंसेक्स डे-हाई से 630 अंक गिरकर 73,983 पर बंद हुआ:निफ्टी भी 23,215 पर आया; मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में बिकवाली

    10 hours ago

    1

    0

    शेयर बाजार में आज यानी 10 जून को मिला-जुला कारोबार रहा। सेंसेक्स डे हाई से 630 अंक गिरकर 73,983 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,214 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स सुबह तेजी के साथ खुला था। कारोबार के दौरान ये करीब 700 अंक चढ़कर 74,613 के डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि 1 बजे के बाद बाजार में तेज बिकवाली आई और सेंसेक्स केवल 64 अंक की बढ़त के साथ 73,983 पर बंद हुआ। निफ्टी में 27 अंकों की गिरावट रही। एशियाई बाजारों में आज गिरावट अमेरिकी बाजारों में कल मिलाजुला कारोबार रहा विदेशी निवेशकों ने 9 जून को 4,566 करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी तेजी शेयर बाजार में कल यानी 9 जून को बढ़त रही थी। सेंसेक्स 395 अंक की तेजी के साथ 73,919 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 119 अंकों की तेजी रही थी, ये 23,242 के स्तर पर बंद हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    વૈભવ સૂર્ચવંશીના મિત્ર અયાન રાજની આક્રમક બેટિંગ, 35 ફોર અને 9 સિક્સર સાથે 83 બોલમાં બેવડી સદી ફટકારી
    Next Article
    अपनी राह खुद बनाई है मोदी ने, किसी गॉडफ़ादर के बगैर!

    Related व्यापार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment