Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    T20 वर्ल्डकप- 6 प्लेयर्स भारत को चैंपियन बना सकती हैं:हरमन सबसे सफल कप्तान, दीप्ति टॉप ऑलराउंडर, शेफाली का स्ट्राइक रेट 135 पार

    7 hours ago

    1

    0

    विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच कल पाकिस्तान से होगा। पिछले ही साल वनडे वर्ल्डकप जीत चुकी हरमनप्रीत की ये टीम टी-20 वर्ल्डकप की भी सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। इस टीम में अनुभव, फॉर्म और युवा जोश का बेहतरीन मिश्रण है। हरमनप्रीत टी-20 इंटरनेशनल में सबसे सफल कप्तान हैं। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की विस्फोट ओपनिंग जोड़ी है। शेफाली 135 प्लस स्ट्राइक रेट से बैटिंग करती हैं। दीप्ति शर्मा दुनिया की इकलौती टी-20 ऑलराउंडर हैं, जिनके नाम 1000 से ज्यादा रन और 150 से ज्यादा विकेट हैं। मिडिल ऑर्डर में जेमिमा हैं, जो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,700 से ज्यादा रन बना चुकी हैं। 23 साल की क्रांति गौड़ गेंदबाजी की जान हैं। स्टोरी में आगे जानेंगे ऐसे ही 6 मैच विनर्स के बारे में, जो टीम इंडिया को खिताब जिता सकती हैं… 1. मंधाना दुनिया की दूसरी टॉप स्कोरर 29 साल की स्मृति मंधाना भारत की सबसे सफल टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके नाम 4,333 रन हैं। वह मेंस और विमेंस क्रिकेट मिलाकर भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। विमेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में वे दूसरे स्थान पर हैं, जबकि पहले नंबर पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (4720) हैं। उप कप्तान मंधाना ने जून 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 112 रन की पारी खेलकर अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाया था। पावरप्ले में तेज शुरुआत देने और बड़ी पारियां खेलने की उनकी क्षमता भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भी वह 434 रन बनाकर भारत की टॉप स्कोरर रही थीं। 2. हरमनप्रीत सबसे सफल कप्तान कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास बड़े मैचों का अनुभव है। मिडिल ऑर्डर में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता भारत के लिए टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभा सकती है। 37 साल की हरमनप्रीत के नाम विमेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4,000 से ज्यादा रन हैं और उनका बेस्ट स्कोर 103 रन है। बतौर कप्तान उन्होंने 3,145 रन बनाए हैं, जो विमेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर चमारी अट्टापट्टू (3,131 रन) और तीसरे स्थान पर मेग लैनिंग (2,619 रन) हैं। इसके अलावा, हरमनप्रीत विमेंस टी-20 इंटरनेशनल इतिहास की सबसे सफल कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 142 मैच खेले हैं, जिनमें 81 जीत हासिल की हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर लैनिंग हैं, जिनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 76 मैच जीते थे। 3. जेमिमा भरोसेमंद, 2,700 से ज्यादा रन जेमिमा रोड्रिग्ज भारतीय टीम की सबसे भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके नाम टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,700 से ज्यादा रन हैं और वे इस फॉर्मेट में 2,500 रन बनाने वाली भारत की चौथी महिला खिलाड़ी हैं। जेमिमा की सबसे बड़ी ताकत दबाव में बल्लेबाजी करना और तेजी से रन जुटाना है। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 16 अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 117 से ज्यादा है। वे हाल के समय में भी शानदार फॉर्म में रही हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टी-20 सीरीज के पहले मैच में उन्होंने मैच जिताऊ अर्धशतक लगाया था। वहीं, विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 127 रन बनाकर भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 4. दीप्ति वनडे वर्ल्डकप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा सबसे बेहतरीन टी-20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर्स में से एक हैं। वे बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं। दीप्ति मेंस और विमेंस क्रिकेट मिलाकर टी-20 इंटरनेशनल में 1,000 से ज्यादा रन और 150 से ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की पहली और अब तक इकलौती ऑलराउंडर हैं। दीप्ति के नाम 161 विकेट हैं और वे विमेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। मिडिल ओवर्स में उनकी किफायती गेंदबाजी, नियमित अंतराल पर विकेट लेने की क्षमता और निचले क्रम में उपयोगी रन बनाना भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पिछले साल विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में दीप्ति सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। ऐसे में आगामी टूर्नामेंट में भी वह भारत की सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल होंगी। 5. शेफाली का स्ट्राइकर रेट 135+ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शेफाली वर्मा भारत की सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिनी जाती हैं। दाएं हाथ की यह ओपनर 135+ स्ट्राइक रेट के साथ तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की क्षमता रखती हैं।। उनके नाम 100 से ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैचों में करीब 2,700 रन हैं, जिसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं। विमेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,500 रन पूरे करने वाली भारत की तीसरी बल्लेबाज हैं। शेफाली ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा 87 रन बनाए थे और दो कैच भी लिए थे। वे पहले भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थी, लेकिन प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल हुई थीं। उन्हें फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 6. क्रांति ने एक साल में बनाई मजबूत पहचान 23 साल की क्रांति गौड़ करीब एक साल पहले तक भारतीय क्रिकेट में एक उभरती हुई प्रतिभा थीं, लेकिन अब वे टीम की अहम तेज गेंदबाजों में गिनी जाती हैं। पिछले 12 महीनों में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 29 इंटरनेशनल मैचों में 35 विकेट झटके हैं। भारत को अगर वर्ल्ड कप में अच्छी शुरुआत चाहिए तो क्रांति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। यह उनका पहला टी-20 वर्ल्ड कप है, लेकिन उनसे उम्मीदें किसी अनुभवी खिलाड़ी से कम नहीं हैं। ग्रुप ऑफ डेथ में विमेंस टीम इंडिया विमेंस टीम इंडिया को ग्रुप-ए में रखा गया है। इस बार इसे 'ग्रुप ऑफ डेथ' कहा जा रहा है। इसमें भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें हैं। भारतीय टीम 14 जून को पाकिस्तान के बाद 17 जून को नीदरलैंड, 21 जून को साउथ अफ्रीका, 25 जून को बांग्लादेश और 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीग मैच खेलेगी। ------------------------------------- भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज खेलेगा अफगानिस्तान भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली बार वनडे सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले दोनों टीमें वर्ल्ड कप और एशिया कप में आमने-सामने हुई थीं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    Haunted 3D Echoes of the Past Day 1 Box Office: How much did Vikram Bhatt's horror film earn on opening day?
    Next Article
    जिस मालदीव ने कभी कहा था 'इंडिया आउट', मुसीबत पड़ते ही दौड़ा भारत, प्लेन भरकर भेजी दवा

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment