Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    टीम से बाहर होने के बाद सूर्या का पहला रिएक्शन:स्क्वाड को ‘ऑल द बेस्ट’ कहा; सूर्यवंशी के लिए लिखा- आपने यह मौका कमाया

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय टी-20 टीम से बाहर किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव का सोशल मीडिया के जरिए पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए टीम इंडिया को आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं सीनियर टीम में पहली बार शामिल वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा- ‘आपने यह मौका कमाया है।’ BCCI ने शनिवार को टीम का ऐलान किया, जिसमें श्रेयस अय्यर को नया कप्तान और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया। सेलेक्टर्स ने सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाने के साथ टीम में भी जगह नहीं दी। सूर्या ने लिखा- आने वाली चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं टीम के ऐलान के कुछ घंटे बाद ही सूर्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारतीय स्क्वॉड की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा- इस बेहद स्किल्ड ग्रुप को आने वाली चुनौतियों के लिए ऑल द बेस्ट। सूर्यवंशी के लिए कहा- आपका सफर देखने के लिए एक्साइटेड हूं सूर्यकुमार ने दूसरी स्टोरी में 15 साल के सूर्यवंशी के सेलेक्सन पर खुशी जताई। वैभव की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘आपने यह मौका कमाया है और क्या शानदार तरीके से। आपके सफर के लिए एक्साइटेड हूं।’ सूर्या खराब फॉर्म की वजह से बाहर हुए 35 साल के सूर्या का हालिया फॉर्म खराब रहा है। इस वजह से भी उनकी टीम में जगह नहीं बन पाई हैं। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 पारियों में 136.72 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए। इसके अलावा IPL की 13 पारियों में भी 20.76 की खराब औसत से 270 रन ही बना सके थे। वे सिर्फ 2 बार ही 50 रन के आंकड़े तक पहुंच सके। सूर्या ने वर्ल्ड कप जिताया, कप्तानी में 80% मैच जीते वेस्टइंडीज में 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी-20 से संन्यास ले लिया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की कप्तानी सौंपी गई थी। सूर्या की कप्तानी में भारत ने इसी साल 8 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। भारत अपने टाइटल को डिफेंड करने और लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाला दुनिया का पहला देश भी बना। सूर्या की कप्तानी में भारत ने 52 टी-20 मैच खेले। इसमें 42 जीते, 8 हार और 2 मैच नो रिजल्ट रहा। उनका जीत प्रतिशत 80.76% है। सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 एशिया कप अपने नाम किया था। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव। एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह। ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में चुने गए सबसे युवा क्रिकेटर:15 साल, 71 दिन की उम्र में सिलेक्शन हुआ; श्रेयस टी-20 के नए कप्तान वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 15 साल, 71 दिन के वैभव को जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के साथ-साथ सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए चुना गया है। एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले टी-20 फॉर्मेट में ही होते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    WWDC 2026: Apple Set to Unveil Revamped Siri, iOS 27, macOS 27 with AI at Crucial Developer Conference
    Next Article
    महंगे ट्रॉली बैग के व्हील खराब होने से बचाएगा ये सस्ता-टिकाऊ हैक, जरूर ट्राई करें

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment