ट्राई सीरीज-वैभव सूर्यवंशी 14 बॉल पर 21 रन बनाकर आउट:प्रभसिमरन भी 11 रन ही बना सके; श्रीलंका-ए के खिलाफ इंडिया-ए का स्कोर 39/2
9 hours ago
वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मैच इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में खेला जा रहा है। रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका-ए टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। भारतीय टीम ने 6.2 ओवर में दो विकेट पर 39 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी 14 बॉल पर 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने वानुजा सहन के हाथों कैच कराया। वैभव इस ट्राई सीरीज में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ पिछले मैच में 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे। वैभव के बाद प्रभसिमरन सिंह 11 रन बनाकर आउट हुए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विपराज निगम और यश ठाकुर। श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला ( विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलाम्बेग, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, कुगदास मथुलन, चमिका करुणारत्ने और मोहम्मद शिराज।
Click here to Read more
