ट्राई सीरीज- वैभव सूर्यवंशी 6 चौके लगाकर खेल रहे:प्रभसिमरन के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की; अफगानिस्तान-ए के खिलाफ इंडिया-ए का स्कोर 50/0
8 hours ago
श्रीलंका में चल रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच खेला जा रहा है। दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में अफगानिस्तान-ए टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इंडिया-ए ने 5 ओवर में बिना नुकसान के 50 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर हैं। वैभव 6 चौके लगाकर खेल रहे हैं। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी कर ली है। दोनों टीमों के प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी।
Click here to Read more
.png)
