Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ट्राई सीरीज- वैभव सूर्यवंशी के बाद प्रियांश आर्या आउट:प्रभसिमरन नाबाद; अफगानिस्तान-ए के खिलाफ इंडिया-ए का स्कोर 121/2

    10 hours ago

    1

    0

    श्रीलंका में चल रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच खेला जा रहा है। दांबुला में अफगानिस्तान-ए टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इंडिया-ए ने 14 ओवर में दो विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं। प्रियांश आर्या (8 रन) को अब्दुल्लाह अहमदजई ने बहीर शाह के हाथों कैच कराया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को भी आउट किया। वैभव 22 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 9 चौके लगाए। दोनों टीमों के प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केरलम में इस साल निपाह वायरस का पहला केस:मरीज वेंटिलेटर पर, हॉस्पिटल स्टॉफ क्वारंटीन; 2018 के बाद राज्य में छठवीं बार संक्रमण फैला
    Next Article
    फुटबॉल विश्व कप: एशिया की टीम है ऑस्ट्रेलिया, यकीन नहीं है तो इसके पीछे की सच्चाई जान लीजिए

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment