Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ट्रेन में यात्री से मांगा टिकट, जेब से निकाला कागज, देखकर TTE ने जोड़े हाथ, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    6 days ago

    1

    0

    Railway Ticket Checking: मुंबई जोन में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे का विशेष अभियान लगातार जारी है. इस दौरान एक दिलचस्प और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. ट्रेन में सफर के दौरान एक यात्री और टीटीई के बीच हुई बातचीत ने सभी यात्रियों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. यह वाक्या उस समय का है जब एक टीटीई ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्री से टिकट मांगा. यात्री ने तुरंत जेब से एक कागज निकालकर दिखाया, जिसमें उसके समाजसेवा से जुड़े कार्यों का जिक्र था. इसे देखकर टीटीई ने सम्मान करते हुए झुककर उन्हें नमस्‍कार किया, लेकिन टिकट न होने के बावजूद उनपर जुर्माना लगा दिया. यात्री टीटीई से काफी विनती करता रहा लेकिन टीटीई ने उसकी एक न सुनी और कहा कि समाजसेवा अपनी जगह है, लेकिन ट्रेन में सफर करने के लिए वैध टिकट होना बेहद जरूरी है. फिर कहा कि इससे पेपर से काम नहीं चलेगा, बल्कि आपको पेनाल्‍टी भरनी होगी. यह देखकर आसपास बैठे यात्री हैरान रह गए कि टीटीई अभी हाथ जोड़ रहा था और अगले ही पल यात्री हाथ जोड़ने लगा. दो महीनों में कितने रुपये की वसूली? मध्य रेल के मुंबई मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने अप्रैल से मई के दौरान बिना टिकट यात्रा के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की. इस अवधि में 4.30 लाख मामलों से 30.13 करोड़ रुपये का राजस्‍व प्राप्त किया है. PM Awas Yojana: किराए की टेंशन खत्म! PM आवास योजना से पाएं अपना घर, ऐसे करें आवेदन पिछले साल की इसी अवधि में 2.75 लाख मामलों से 12.02 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी, जो आय में 150% से अधिक और मामलों की संख्या में 56% से अधिक की वृद्धि हुई है. केवल मई 2026 में ही 2.02 लाख यात्रियों से 14 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया. यह पिछले वर्ष की तुलना में आय और मामलों दोनों में बड़ी बढ़ोतरी दर्शाता है. मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ी सख्ती रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मेल, एक्सप्रेस और उपनगरीय ट्रेनों में लगातार टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं. खासकर द्वितीय श्रेणी के डिब्बों में जांच बढ़ाने का असर साफ दिखाई दे रहा है. अप्रैल से मई 2026 के बीच 3.04 लाख मामले पकड़े गए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 50% से अधिक की वृद्धि दर्शाता है. अप्रैल से मई 2026 के बीच 3.04 लाख मामले पकड़े गए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 50 प्रतिशत से अधिक वृद्धि है. वहीं, इन मामलों से 24.77 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 145 प्रतिशत ज्यादा है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके. Financial Habit Changes: ये 6 आदतें बदलकर, हर साल 60 हजार रुपये तक बचा सकते हैं आप
    Click here to Read more
    Prev Article
    Income Tax Notice: अचानक घर आ गया इनकम टैक्स नोटिस, तो घबराएं नहीं, बस 5 स्टेप्स में निपटाएं पूरा मामला
    Next Article
    घर खरीदने का बंपर ऑफर! लखनऊ सहित कई शहरों में फ्लैट पर मिल रही बड़ी छूट, जानें प्रोसेस

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment