Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    घर खरीदने का बंपर ऑफर! लखनऊ सहित कई शहरों में फ्लैट पर मिल रही बड़ी छूट, जानें प्रोसेस

    8 hours ago

    1

    0

    UP Flat Booking: अगर आप अपना घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UP Housing Board) आपके लिए एक अच्छा मौका लेकर आया है. परिषद की ओर से अलग-अलग शहरों में 1 BHK, 2 BHK, 3 BHK और 4 BHK फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं. इनका आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है. जो लोग समय पर पूरा भुगतान करेंगे, उन्हें अतिरिक्त छूट का फायदा भी मिलेगा. इन शहरों जिसमें उपलब्ध हैं फ्लैट उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने सात बड़े शहरों में अपने आवासीय फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए हैं. इन शहरों में लखनऊ, सहारनपुर, आगरा, मुरादाबाद, कानपुर, गाजियाबाद और मेरठ शामिल हैं. यहां अलग-अलग कैटेगरी के 1 BHK से लेकर 4 BHK तक के फ्लैट मिल रहे हैं, ताकि हर तरह का परिवार अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से घर चुन सके. इन प्रोजेक्ट्स के तहत अलग-अलग लोकेशन पर फ्लैट उपलब्ध हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है: लखनऊ: अवध विहार, वृंदावन और राजाजीपुरम सहारनपुर: शाकुंभरी विहार योजना आगरा: सिकंदरा योजना मुरादाबाद: मंझोला योजना और सेक्टर 4 भाग-2 कानपुर: अंबेडकरपुरम और कल्याणपुर (सेक्टर 3) गाजियाबाद: सिद्धार्थ विहार और मंडोला विहार मेरठ: जागृति विहार योजना तत्काल टिकट के लिए कौन सा ऐप बेहतर, IRCTC या Rail One? जानिए जल्दी भुगतान पर मिलेगा लाभ उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने बताया है कि जो खरीदार फ्लैट का पूरा भुगतान जल्दी कर देंगे, उन्हें छूट का लाभ मिलेगा. यह छूट उसी समय से लागू होगी जब पूरा पैसा जमा हो जाएगा. अगर कोई 45 दिनों के अंदर पूरा भुगतान करता है तो 6% की छूट मिलेगी. 60 दिनों के अंदर भुगतान करने पर 5% का लाभ मिलेगा. 90 दिनों के भीतर भुगतान करने पर 4% की छूट दी जाएगी. RERA में रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट्स और सुरक्षा व्यवस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने बताया है कि सभी फ्लैट प्रोजेक्ट्स को RERA के तहत रजिस्टर और मंजूरी मिल चुकी है. इससे खरीददारों को पूरी पारदर्शिता और भरोसा मिलता है. इन योजनाओं में सुरक्षित निर्माण पर भी खास ध्यान दिया गया है. भवनों को भूकंप और आग जैसी आपदाओं से बचाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. बुकिंग की जानकारी कहां से ले? जो लोग फ्लैट खरीदना चाहते हैं, वे योजना की जानकारी आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए परिषद ने एक QR कोड जारी किया है, जिसे स्कैन करके जरूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.इसके अलावा, लोग उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की वेबसाइट https://upavp.in पर जाकर भी फ्लैट, कीमत और आवेदन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं. अगर किसी तरह की मदद चाहिए, तो परिषद के हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5333 और 0522-2236803 पर संपर्क किया जा सकता है. अब रॉन्ग साइड ड्राइविंग पड़ेगी भारी, 7000 से ज्यादा चालान और 72 FIR, भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन में यात्री से मांगा टिकट, जेब से निकाला कागज, देखकर TTE ने जोड़े हाथ, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
    Next Article
    BSNL की एक गलती और बैंक से 87 लाख उड़ा ले गए ठग, आपके साथ भी हो सकता है ऐसा, कैसे करें बचाव?

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment