Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Tea And Romance: फर्स्ट डेट पर चाय की टपरी का रुख करें या टी-कैफे जाएं, जानें रिश्तों में कहां आएगी ज्यादा मिठास?

    3 weeks ago

    1

    0

    Tea Stall Or Tea Café Which Is Better For A First Date: दुनियाभर में 21 मई को इंटरनेशनल टी डे मनाया जाता है. चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि लोगों की बातचीत, दोस्ती और रिश्तों का अहम हिस्सा मानी जाती है. यही वजह है कि आजकल कई लोग फर्स्ट डेट के लिए भी कॉफी शॉप की जगह चाय की टपरी या टी-कैफे को चुनने लगे हैं. लेकिन सवाल यह है कि रिश्तों में ज्यादा मिठास आखिर कहां आती है कि सड़क किनारे वाली टपरी पर या फिर स्टाइलिश टी-कैफे में?. चलिए आपको इसका जवाब बताते हैं. डेट के लिए क्या होती है सबसे जरूरी? रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स मानते हैं कि फर्स्ट डेट का सबसे जरूरी हिस्सा महंगी जगह नहीं, बल्कि कम्फर्ट और बातचीत होती है. जब दो लोग पहली बार मिलते हैं, तो उनके मन में घबराहट और झिझक होना बिल्कुल सामान्य बात है. ऐसे में चाय एक ऐसा ड्रिंक माना जाता है, जो माहौल को हल्का और बातचीत को आसान बना देता है. चाय की टपरी क्यों पसंद? कई लोगों के लिए चाय की टपरी का माहौल ज्यादा रियल और कम दिखावटी लगता है. सड़क किनारे कुल्हड़ वाली चाय, हल्की हवा और बिना ज्यादा फॉर्मेलिटी के बातचीत कई बार लोगों को जल्दी कनेक्ट करने में मदद करती है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि टपरी पर होने वाली बातचीत अक्सर ज्यादा नेचुरल होती है, क्योंकि वहां लोग दिखावे से ज्यादा अपने असली व्यवहार में रहते हैं. टी- कैफे का अलग मजा वहीं टी-कैफे का अपना अलग आकर्षण होता है। शांत म्यूजिक, खूबसूरत इंटीरियर, अलग-अलग फ्लेवर वाली चाय और आरामदायक माहौल डेट को थोड़ा खास बना सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति पहली मुलाकात में थोड़ा प्राइवेसी और सुकून चाहता है, तो टी-कैफे बेहतर विकल्प माना जा सकता है. इसे भी पढ़ें - Single Lifestyle Trends: स्वीडन से जर्मनी तक... क्यों इन देशों में अकेले रहकर खुश हैं लोग? जानें सिंगल लाइफ के राज चाय की डेट क्यों होती है जरूरी? रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चाय डेट को “सेफ डेट ऑप्शन” भी माना जाता है. फर्स्ट डेट पर सामने वाले की पसंद-नापसंद के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती, ऐसे में भारी-भरकम डिनर प्लान कई बार असहज बना सकता है. जबकि चाय के साथ बातचीत ज्यादा आसान और कम प्रेशर वाली महसूस होती है. एक्सपर्ट्स यह भी मानते हैं कि चाय में मौजूद गर्माहट और उसकी खुशबू इंसान को रिलैक्स महसूस कराती है. यही वजह है कि चाय के साथ लोग ज्यादा खुलकर बात कर पाते हैं. चाहे मसाला चाय हो, लेमन टी, ग्रीन टी या कैमोमाइल टी, अलग-अलग फ्लेवर बातचीत को और दिलचस्प बना सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि अब सिर्फ फर्स्ट डेट ही नहीं, बल्कि शादीशुदा कपल्स भी टी डेट को पसंद करने लगे हैं. बिजी लाइफ और खर्चों के बीच घर की बालकनी में एक कप चाय के साथ बिताया गया समय रिश्तों में नई ताजगी ला सकता है. इसे भी पढ़ें- पति कर रहा हद से ज्यादा प्यार तो संभल जाएं आप, आपके बीच किसी तीसरे की हो सकती है आहट
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kailash Mansarovar Yatra Tips: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी टिप्स, वरना हो सकती है परेशानी
    Next Article
    हर शेयर पर ₹57 कमाने का मौका, क्या आपका भी इस कंपनी में लगा है पैसा? जानें रिकॉर्ड डेट

    Related जीवन शैली Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment