दिल्ली में 6 मंजिला होटल में आग, 21 की मौत:इनमें ज्यादातर विदेशी, 40 लोगों का रेस्क्यू; 25 कमरों वाले होटल के पास फायर NOC नहीं
3 days ago
दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह फ्लरिश स्टे नाम के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक हैं। जो सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों से हैं। कितने विदेशी नागरिक मारे गए हैं, फिलहाल इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीय लोगों के मुताबिक, मालवीय नगर में मौजूद इस होटल के रेस्टोरेंट में सुबह 8.50 बजे आग लगी। आग ऊपरी मंजिलों पर बने होटल के कमरों और बेसमेंट तक पहुंच गई। घटना के वीडियो में कुछ लोग जान बचाने के लिए जलती हुई इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल से कूदते नजर आ रहे हैं। इन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने जमीन पर गद्दे भी बिछाए थे। कुल 40 लोगों का रेस्क्यू किया गया। कई लोगों की हालत गंभीर है। वहीं, बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों को निकाला गया। दिल्ली के इस होटल में आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। पिछले 6 महीनों में दिल्ली में आग की अलग-अलग घटनाओं में 66 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे की 17 तस्वीरें… रेस्टोरेंट के ऊपर होटल था, आग 6 मंजिल तक पहुंची आग 6 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने बी-एन-बी रेस्टोरेंट में लगी। कुछ देर बाद होटल में ऊपर की तरफ फैल गई। यह होटल दिल्ली के प्रेस एन्क्लेव रोड पर है। यहीं पर मैक्स हॉस्पिटल और AIIMS भी है। बताया जा रहा है कि इन अस्पतालों में इलाज कराने आने वालों के परिजन भी इस होटल में रुका करते थे। होटल के पास 6 रूम की परमिशन थी, लेकिन 25 कमरे थे अब तस्वीरों में पूरा हादसा नीचें लपटें, रास्ता जाम, चौथी मंजिल से कूदे लोग: एंबुलेंस लेट हुई तो घायलों को कंधे पर उठाकर दौड़े लोग; दिल्ली हादसे की 12 PHOTOS दिल्ली होटल में लगी आग की घटना की पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Click here to Read more

