Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार:दावा- उनके समर्थकों ने महिलाओं को गैंगरेप की धमकी दी थी; फालता सीट से कैंडिडेट था

    2 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने TMC नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी नेपाल बॉर्डर से की गई है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फालता पुलिस स्टेशन में खान के खिलाफ 7 FIR दर्ज की गई थीं। वह नेपाल भागने की फिराक में था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जहांगीर के समर्थकों ने महिलाओं को गैंगरेप की धमकी दी थी। हालांकि अभी बंगाल पुलिस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जहांगीर ने 2026 का विधानसभा चुनाव फालता सीट से लड़ा था। चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ियों के कारण यहां दोबारा चुनाव हुए थे। दोबारा चुनाव से पहले ही जहांगीर ने मैदान छोड़ दिया था और कहा था कि वे चुनाव से अपना नाम वापस ले रहे हैं। जहांगीर खान ने चुनाव में ‘पुष्पा’ स्टाइल छवि बनाई थी जहांगीर खान ने चुनाव प्रचार के दौरान खुद को फिल्म ‘पुष्पा’ के किरदार की तरह पेश किया था। उन्होंने कई बार फिल्म का चर्चित डायलॉग ‘पुष्पा झुकेगा नहीं साला’ भी बोला था। उन्होंने खुद को इलाके के ऐसे मजबूत नेता के रूप में पेश किया, जो किसी दबाव के सामने नहीं झुकेगा। खबर लगातार अपडेट हो रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    Crypto crash: Where do Bitcoin and Ether stand after the historic crash?
    Next Article
    चंडीगढ़ टेस्ट, तीसरा दिन- अफगानिस्तान 152 रन पर ऑलआउट:भारत को पहली पारी में 412 रन बढ़त, मानव सुथार ने 6 विकेट झटके

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment